अजमेर

Action : दस अवैध नल कनेक्शन काटे

बीसलपुर की मुख्य पेयजल पाइप लाइन से 10 अवैध नल कनेक्शन जलदाय विभाग की टीम ने काट दिए।
less than 1 minute read
Action : Cut ten illegal tap connections
Action : दस अवैध नल कनेक्शन काटे

सावर (अजमेर). जलदाय विभाग की टीम ने गुरुवार को भाण्डावास से टांकावास की ओर जा रही बीसलपुर की मुख्य पेयजल पाइप लाइन में हो रखे १० अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता विनोद यादव ने बताया कि सावर क्षेत्र के भाण्डावास से टांकावास जा रही बीसलपुर की मुख्य पाइप लाइन में जगह-जगह अवैध कनेक्शन होने के चलते लाइन से जुड़े गावों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही थी। जिसके कारण ग्रामीणों ने उक्त अवैध नल कनेक्शन की शिकायत जलदाय विभाग को देकर कार्रवाई की मांग की।
मामले को लेकर गुरुवार को जलदाय विभाग की टीम जेसीबी लेकर ग्राम भाण्डावास पहुंची और जेसीबी के जरिए भाण्डावास से टंाकावास जा रही पेयजल पाइप लाइन पर हो रहे 10 अवैध नल कनेक्शन मौके पर काट दिए गए।
अवैध कनेक्शन काटने के दौरान विभाग की टीम ने मौके पर चेतावनी दी कि यदि दुबारा मुख्य लाइन में से अवैध नल कनेक्शन किए गए तो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Published on:
19 Jul 2019 05:30 am