30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय विद्यालयों में बढ़ाई जाए सुविधाएं

अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को सौंपा पत्र
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Satyendra Sharma

•

Updated: 18 Jul 2019, 9:21 PM IST

Facilities to be increased in central schools

केंद्रीय विद्यालयों में बढ़ाई जाए सुविधाएं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़.
अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने दिल्ली में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र सौंपा। इस पत्र में अजमेर जिले में संचालित केन्द्रीय विद्यालयों में अतिरिक्त भौतिक संसाधनों, नवीन कमरों के निर्माण, प्रार्थना सभा स्थल, शेड निर्माण आदि की मांग की। सांसद चौधरी ने मानव संसाधन मंत्री निशंक को बताया कि नवीन केन्द्रीय विद्यालय बान्दरसिन्दरी की स्थापना 11 मई 2017 को राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में हुई जिसमें अभी कक्षा 1 से 10 तक लगभग 350 छात्र-छात्राए एक-एक सेक्शन में अध्ययनरत हैं। विद्यालय प्रशासन के पास अभी अपने स्वयं का भवन नहीं है। इसके साथ-साथ पर्याप्त फर्नीचर व्यवस्था, विज्ञान प्रयोगशाला एवं कप्यूटर प्रयोगशाला का भी अभाव है। शिक्षकों के आवास की सुचारू व्यवस्था नहीं होने से विद्यालय की अतिरिक्त गतिविधियों का संचालन नहीं हो पा रहा है। यदि विद्यालय को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत कर दिया जाए और अतिरिक्त सेक्शन खोले जाए तो उच्च अध्ययन का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
इसी प्रकार केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद में वाहन पार्किंग स्थल, प्रार्थना सभा स्थल, शेड एवं 2-3 नवीन कमरों की नितान्त आवश्यकता है। वहीं अजमेर स्थित केन्द्रीय विद्यालय नं. 1 और केन्द्रीय विद्यालय नं. 2 में भी अतिरिक्त गतिविधियों के लिये 2-2 नवीन कमरों के निर्माण की आवश्यकता है, ताकि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को समुचित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा का पूर्ण लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सके। इसके साथ ही सांसद चौधरी ने केकड़ी उपखण्ड मुयालय पर नवीन केन्द्रीय विद्यालय खोलने की भी मांग की।