5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयकर से मिलती है विकास मेें मदद

आयकर अधिकारियों ने छात्राओं को दी जानकारी
less than 1 minute read
Google source verification
Income tax helps to develop

आयकर से मिलती है विकास मेें मदद

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़.
आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेमीनार आयोजित की गई। इस सेमीनार में आयकर विभाग की जानकारी देते हुए आयकर अधिकारी वार्ड-2 अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आयकर को लागू हुए 24 जुलाई को 159 वर्ष हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश के विकास में आयकर काफी सहयोग करता है। आयकर से मिलने वाली राशि देश के विकास, सुरक्षा और कल्याण योजनाओं पर खर्च की जाती है। करदाताओं की ओर से वर्ष के दौरान अर्जित की गई आय पर नियमानुसार निर्धारित किस्तों में भुगतान करने से एक ओर तो करदाता एकमुश्त कर अदायगी के भार से मुक्त रह सकता है। दूसरी ओर ऐसे भुगतान किए गए अग्रिम कर से वह अपने, समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी संसाधनों को जुटाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाता है जो कि हर करदाता के लिए गर्व का विषय है। सेमीनार में आयकर अधिकारी वर्मा ने कितने प्रकार के कर होते है और कर नहीं देने के क्या लाभ-हानि है तथा आयकर विवरणी फार्म कैसे भरा जाता है की जानकारी भी दी। आयकर अधिकारी वार्ड-1 के जेठानंद बूलचंदानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सेमीनार में विधायक की प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रही।