अजमेर

अब खुलेगी कैशियर की जन्म कुंडली, जांच में सामने आएगी हकीकत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Feb 21, 2019
ratlam news
hoshanagbad, jay kisan yojna, payments, 74 crore

अजमेर.

अजमेर विकास प्राधिकरण के निलम्बित कैशियर ललित मिश्रा के कार्यकाल की जांच होगी। प्राधिकरण ने कैशियर के कार्यकाल में रोकड़ शाखा के लेखों की जांच के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में केमेटी का गठन किया है। कमेटी को तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देनी होगी। कमेटी में निदेशक वित्त तथा मुख्य लेखाधिकारी को भी शामिल किया गया है।

कमेटी कैशियर के कार्यकाल के दौरान समस्त लेन-देन की जांच कर रिकॉर्ड का सत्यापन करेगी। गौरतलब है कि एडीए ने मिश्रा को लेखा शाखा में 2 लाख 80 हजार रुपए का हेरफेर करने के मामले में निलम्बित कर दिया है। लेखा शाखा की जांच एव बैंक स्टेटमेंट का कैश बुक से मिलान के जाने पर पे-इन स्लीप की राशि में फेर बदल करने का मामला सामने आया है।

खेम सिंह को बनाया सचिव
मिश्रा अजमेर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके निलम्बन के बाद अब प्राधिकरण कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों मिश्रा के स्थान पर सहसचिव खेम सिंह को कार्यवाहक सचिव बनाया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदार बीरम को दी गई है। वर्तमान कोषाध्यक्ष जल्द ही सेवानिवृत होने वाले हैं।

Published on:
21 Feb 2019 10:10 am