अजमेर

एडीए ने हटाया अतिक्रमण, सीज किया कॉम्प्लेक्स

अजमेर विकास प्राधिकरण ने बडग़ांव में प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2019, 10:00 AM IST
The traders said, clean the city first, then break encroachment
The traders said, clean the city first, then break encroachment

अजमेर. अजमेर विकास प्राधिकरण ने बडग़ांव में प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्यवाहक तहसीलदार संजय सारस्वत के नेतृत्व में पटवारी हेमचन्द गहलोत तथा एडीए की पुलिस विंग के सब इंस्पेक्टर अनिल शर्मा के अतिक्रमण हटाया। प्राधिकरण की भूमि पर खेती की जा रही थी तथा दीवार बनाकर व बाड़ लगाकर जमीन पर कब्जा किया गया था। दस्ते ने जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमी ने रास्ते पर पत्थर डालकर तथा कांटों की बाड़ लगाकर रास्ते को संकरा कर दिया था। जेसीबी के जरिए बाड़ व पत्थर हटाते हुए रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया। एडीए दस्त ने अतिक्रमी भागचंद को दुबारा अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया। दो दिन पूर्व प्राधिकरण उपायुक्त (दक्षिण) डॉ.अशोक कुमार ने अतिक्रमण हटाने के लिए यूओ नोट जारी किया था।

किरानीपुरा में सीज किया कॉम्प्लेक्स

अजमेर विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को किरानीपुरा में एक निर्माणाधीन अवैध कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया। यह प्राधिकरण की बिना स्वीकृति के बनाया जा रहा था। प्राधिकरण ने निर्माणकर्ता पवन जैन को पूर्व में कई बार नोटिस देते हुए निर्माण बंद करने के लिए पाबंद किया था। इससे बावजूद निर्माण कार्य जारी था। बुधवार को भी प्राधिकरण के उपायुक्त (दक्षिण) डॉ.अशोक चौधरी तथा एडिशनल एसपी प्रवीण जैन ने मौका निरीक्षण कर निर्माण बंद करवा था। इसके बावजूद अगले दिन पुन: निर्माण कार्य जारी मिला। इस पर शुक्रवार को प्राधिकरण आयुक्त निशांत जैन के निर्देश पर एडीए के अधिकारियों कर्मचारियों ने कॉम्प्लेक्स सीज कर दिया। निर्माणकर्ता को सात दिन में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीज कार्रवाई में एडीए के कार्यवाहक तहसीलदार संजय सारस्वत, पटवारी सुरेश बाला, विजय विजयवर्गीय, प्रवीण तत्ववेदी, जेईएन मनोज तथा एडीए का पुलिस बल शामिल हुआ।

Published on: