अजमेर

Agitation: अजमेर में पानीपत, स्टूडेंट्स ने किया कलक्ट्रेट और सिनेमाघर पर प्रदर्शन

फिल्म पर बैन नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी। महाराजा सूरजमल को लेकर अनर्गल टिप्पणियां शामिल की गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2019, 4:26 PM IST
panipat film agitation
panipat film agitation

अजमेर.

पानीपत (Panipat) फिल्म का जबरदस्त विरोध (agitation) जारी है। मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय और दयानंद कॉलेज के छात्रसंघ (chatra sangh) अध्यक्षों सहित छात्रों ने कलक्ट्रेट (collectorate) और सिनेमाघर (cime plax) पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेताया कि फिल्म पर बैन नहीं लगाए जाने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय (spc-gca) के छात्रसंघ अध्यक्ष विकास गोरा और दयानंद कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में छात्र मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां छात्रों ने नारेबाजी और प्रदर्शन (agitation) किया। छात्रों ने जिला कलक्टर के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि फिल्म पानीपत में भरतपुर के महाराजा सूरजमल (Mharaja Surajmal) को लेकर अनर्गल टिप्पणियां शामिल की गई हैं।

इतिहास से छेड़छाड़
साथ ही इतिहास (history and facts)को तोड़-मरोडकऱ पेश किया गया है। यह समूचे जाट समुदाय (jat cummunity) और देश के वीर सेनानियों का अपमान है। इस दौरान आशूराम डूकिया, पिंकू कुमार, उपेंद्र, अनिल कस्वा, महिपाल, अरविंद, दिनेश चौधरी और अन्य मौजूद थे।

सिनेमाघर पर प्रदर्शन
छात्रों का दल कलक्ट्रेट से घूघरा घाटी पहुंचा। यहां सिनेमाघर के समक्ष भी प्रदर्शन (agitation against film) किया गया। लेकिन यहां सुबह की पानीपत फिल्म को हटा लिया गया था। छात्र कुछ देर नारेबाजी कर वापस लौट गए।

लोगों की सुविधार्थ लगेंगे बोर्ड, लिए जाएंगे सुझाव

यातायात पुलिस ने मंगलवार को नया बाजार, घी मंडी सहित आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों को दुकानों के आगे-फुटपाथ पर रखे सामान हटाने की हिदायत दी। नो पार्र्किंग जोन में खड़े कई दोपहिया और चौपहिया वाहनों के चालान बनाए।

उप अधीक्षक विजय कुमार सांखला और टीआई सुनीता गुर्जर के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को नया बाजार, चौपड़, कड़क्का चौक, पट्टी कटला और आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। पुलिसकर्मियों को कई दुकानों के आगे-फुटपाथ पर सामान रखा मिला।

Published on: