अजमेर में पहली बार खुलेंगी दरगाह में रखी दान पेटियां, जमा कराएंगे पुराने नोट

सुप्रीम कोर्ट ने दिया है ऑर्डर। दरगाह कमेटी की पीलने रंग की दानपेटियों में कई साल से जायरीन डालते रहे हैं पुराने नोट।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Dec 2016, 7:29 AM IST
dargah donation boxes open first time
dargah donation boxes open first time

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में रखी पीले रंग की दानपेटियां अदालत के आदेश पर गुरुवार को खोली जाएंगी।

दरगाह नाजिम ले.क. मंसूर अली खान ने बताया कि सुबह 9 बजे दरगाह परिसर से दानपेटियां कब्जे में लेकर खोलने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

शाम तक ही यह जानकारी मिल पाएगी कि पेटियों में कितनी रकम निकली तथा इसमें कितने नए और पुराने नोट हैं।

पेटियों में से निकलने वाली राशि रिसीवर अकाउंट में जमा करवाई जाएगी। गौरतलब है कि दरगाह दीवान और खादिमों के बीच चढ़ावे को लेकर हुए विवाद के मामले में हुई सुनवाई के दौरान पिछले साल अदालत के आदेश पर यह दानपेटियां दरगाह परिसर में रखी गई थी। तब से अब तक पेटियां खोली नहीं जा सकी हैं।

Published on: