ब्राजील यूनिवर्सिटी के प्रो. विलियम जोनसे कहते हैं कि आज भले ही हम 21वीं शताब्दी में जी रहे हों और खुद को मॉडर्न बता रहे हों, लेकिन ये लोग दुनिया के उन लोगों में से एक हैं जिनका अभी तक बाहर की दुनिया से कोई भी संपर्क नहीं है। वहीं, फोटोग्राफर रिकाडो स्टिकर्ट ने बताया कि इन लोगों की बॉडी पर हल्का पेंट लगा हुआ था। उन्होंने ना के बराबर कपड़े पहने हुए थे। रिकाडो बताते हैं कि जब वे उनके हेलिकॉप्टर पर निशाना लगा रहे थे तो वो अपनी भाषा में कुछ बोल रहे थे। उनके मुताबिक वे लोग बोल रहे थे कि हमें परेशान मत करो और हमारी शांत दुनिया में छोड़ दो।