
अजमेर . अजमेर विकास प्राधिकरण इन दिनों नगर निगम पर पूरी तरह से मेहरबान है। इसी का नतीजा है कि नगर निगम के नाम से जारी किए गए 20 विद्युत कनेक्शनों के लाखों रुपए के बिजली के बिल एडीए अपने खाते से भुगतान कर रहा है। हालांकि शहर में हाइमास्ट सहित स्ट्रीट लाइनों का न तो हस्तांरण हुआ है और न यह तय हुआ है कि इनके बिजली के बिल कौन भरेगा।
वहीं एडीए 5 साल पुरानी आवासीय योजनाओं को नगर निगम को हस्तांतरित करने, कच्ची बस्तियों को हस्तांतरित करने, सीवर लाइन डालने, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर एडीए व नगर निगम आमने सामने हैं। यहां तक एडीए योजना क्षेत्र सफाई करने तथा कूड़ा कचरा उठाने का लाखों रुपए प्रतिमाह वसूल करता है। एडीए की योजनाओं के हस्तांतण को लेकर नगर निगम के महापौर नगरीय विकास विभाग के मंत्री के समक्ष एडीए की शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं।
खराब व बंद पड़े हैं मीटर एडीए नगर निगम के जिन 20 कनेक्शनों का बिल भर रहा है उसमें से अधिकतर के मीटर बंद व खराब पड़े हैं। शून्य अथवा औसत आधार पर बिलिंग हो रही है। लेकिन इसे जांचे बिना ही अभियंता बिलों को वैरिफाइ कर जमा करवा रहे हैंं। अधिकतर बिल में पिछले बिल की बकाया राशि तथा विलम्ब शुल्क जुड़ कर आ रहा है।
टाटा पावर भी मामले में लापरवाही बरत रही है। ये सभी कनेक्शन स्ट्रीट लाइट तथा कॉलोनियों के पार्को के हैं। बकाया राशि भी लाखों में है। कई मीटरो की डिसप्ले गायब है । वहीं एडीए के बिजली चोरी सात मामले सामने आने के बाद अब एडीए अभियंता हरकत में आ गए हैं। 10 जगहों पर कनेक्शन लेने के लिए पत्रावलियां तैयार कर ली गई हैं। इन्हें टाटा पावर के कार्यालय में जमा करवाया गया है।
READ THIS ALSO