अजमेर

Ajmer Lok Sabha Election 2019 Live Update: चुनना है सांसद तो कीजिए मतदान, आपके पास हैं सिर्फ चार घंटे

भयंकर गर्मी का असर दिख रहा है, लेकिन लोगों का उत्साह भी कायम है।अब मतदान के लिए चार घंटे ही बचे हैं।

less than 1 minute read
Apr 29, 2019
four hours in voting
four hours in voting

अजमेर.

अजमेर संसदीय सीट के लिए मतदान जारी है। दोपहर 2 बजेत क 42.42 प्रतिशत मतदान हो चुका है। अब मतदान के लिए चार घंटे ही बचे हैं। भयंकर गर्मी का असर दिख रहा है, लेकिन लोगों का उत्साह भी कायम है।

जिले के किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 44 और दूदू विधानसभा में 45 प्रतिशत मतदान हुआ। केकड़ी में मतदान की गति धीमी रही, वहीं इस दौरान करीब 38 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के दौरान दोपहर में तेज धूप और गर्मी की मार का मतदान पर दिखा है। कई बूथ पर कतार दोपहर में नजर नहीं आ रही हैं। जैसे-जैसे सूर्यदेव का पारा चढ़ रहा है, मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारें घट रही है। जो लोग दोपहर तक सूर्यदव के रौद्र रूप धारण करने से पहले मतदान कर चुके थे उन्होंने राहत की सांस ली।

चार घंटे से भी कम का वक्त

जो लोग वोट नहीं डाल पाए हैं, उनके लिए चार घंटे से भी कम का वक्त बचा है। लोग शाम 6 बजे तक ही मतदान कर सकेंगे। कई लोग शाम की ठंडक का इंतजार कर रहे हैं। उधर गर्मी और तेज धूप के दौरान कई जगह मतदान कर्मियों की तबीयत भी बिगड़ गई इनकी जगह दूसरे कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपखंड़ क्षेत्र के बुधवाड़ा में पीओ प्रथम लीडी में पीओ द्वितीय व ब्रिडक्चियावास में पीओ तृतीय को बदला गया। नाड व नागेलाव में मतदाताओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त मतदान कर्मी लगाए गए।

यूं हुआ अब तक मतदान

विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत

अजमेर उत्तर : 39.73
अजमेर दक्षिण : 43.34

नसीराबाद : 43.99
मसूदा : 41.40

केकड़ी : 38.08
दूदू : 45.25

किशनगढ़ : 44.32
पुष्कर : 41.38

Updated on:
29 Apr 2019 02:15 pm
Published on:
29 Apr 2019 02:20 pm