मौजूदा 18 साल के नव मतदाता करीब 22 साल के हो जाएंगे। इसके अलावा कई नए मतदाता भी जुड़ जाएंगे।
अजमेर.
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे पूरा हो गया। अजमेर के नए सांसद का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। जिन बूथ में शाम 6 बजे तक मतदाता प्रवेश कर गए उन्हें वोट डालने का अवसर दिया गया है। अब मतदाताओं को पांच साल बाद अपना सांसद चुनने का अवसर मिलेगा।
सुबह 7 बजे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का दौर शुरू हुआ था। सुबह धूप में तेजी आने से पहले किशनगढ़, मसूदा, नसीराबाद, पुष्कर, केकड़ी, अजमेर उत्तर,अजमेर दक्षिण और दूदू विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर खासी भीड़ रही। मतदान दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत के आसपास था। ज्यों ही सूरज ने आग बरसाई कई जगह बूथों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि कई जगह मतदान का उत्साह बना रहा। शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत करीब 52 के आसपास था। शाम 6 बजे तक कई मतदाता भागते-दौड़ते बूथों तक पहुंचे।
अब पांच साल बाद मौका
लोकसभा सांसद का चुनाव अब पांच साल बाद (उपचुनाव नहीं हुए तो) होगा। इस लिहाज से लोग 2024 में अपना नया सांसद चुनने का अवसर मिलेगा। मौजूदा 18 साल के नव मतदाता करीब 22 साल के हो जाएंगे। इसके अलावा कई नए मतदाता भी जुड़ जाएंगे।
एक वोट से हारे थे जोशी
वोट की कीमत विधानसभाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है। जोशी 2008 के विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा से प्रत्याशी थे। उन्हें भाजपा के तत्कालीन विधायक कल्याण सिंह ने 1 वोट से हराया था। दरअसल जोशी की पत्नी ने दो जगह मतदान किया था। उनका एक वोट खारिज किया गया था।
घूंघट में किया मतदान
निकटवर्ती माकड़वाली गांव में महिलाएं वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट में मतदान किया। मतदान शुरू हुए दो घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। फिलहाल 11-12 प्रतिशत मतदान ही हो पाया है।गुर्जर बाहुल्य है गांवमाकड़वाली गुर्जर बाहुल्य गांव है। यहां महिलाएं सुबह घरों से वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट निकाल रखे थे।