29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Lok Sabha Election 2019 Live Update: कभी होते थे सर्दी में चुनाव, नेताओं पर यूं गले पड़ गई गर्मी

देश में 1951 में पहली बार लोकसभा चुनाव की शुरुआत हुई। शुरुआती दौर में चुनाव सर्दी के मौसम में ही हुआ करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 29 Apr 2019, 2:45 PM IST

Ajmer Lok Sabha Election 2019 Live Update

Ajmer Lok Sabha Election 2019 Live Update

अजमेर. लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शहर से गांव तक चुनाव महोत्सव में लोग शामिल हो रहे हैं। कभी चुनाव सर्दी के मौसम में हुआ करते थे। लेकिन पिछले 15 साल से गर्मी नेताओं के गले पड़ गई है।

देश में 1951 में पहली बार लोकसभा चुनाव की शुरुआत हुई। शुरुआती दौर में चुनाव सर्दी के मौसम में ही हुआ करते थे। दरअसल आजादी के बाद 70 के दशक तक लोकसभा अपना कार्यकाल पूरा कर लेती थी। 1975 में इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाने और उसके बाद यह सिलसिला टूट गया। 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनी, लेकिन यह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। 1980 में दिसंबर में मध्यावधि चुनाव हुए। 1984, 1989 तक यह सिलसिला कायम रहा।

1991 से हुआ ये बदलाव

1991 में तत्कालीन मार्च-अप्रेल में सरकार गिर गई। इसके चलते मई में गर्मी के मौसम में चुनाव की शुरुआत हुई। यह सिलसिला 1996, 1998, 1999 तक चला। 2004 में तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने अचानक चार महीने पहले ही चुनाव कराने की घोषणा कर दी। यह चुनाव मई में कराए गए। तबसे यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।

एक वोट से हारे थे जोशी

वोट की कीमत विधानसभाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है। जोशी 2008 के विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा से प्रत्याशी थे। उन्हें भाजपा के तत्कालीन विधायक कल्याण सिंह ने 1 वोट से हराया था। दरअसल जोशी की पत्नी ने दो जगह मतदान किया था। उनका एक वोट खारिज किया गया था।

घूंघट में किया मतदान
निकटवर्ती माकड़वाली गांव में महिलाएं वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट में मतदान किया। मतदान शुरू हुए दो घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। फिलहाल 11-12 प्रतिशत मतदान ही हो पाया है।गुर्जर बाहुल्य है गांवमाकड़वाली गुर्जर बाहुल्य गांव है। यहां महिलाएं सुबह घरों से वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट निकाल रखे थे।