अजमेर

Ajmer : अजमेर के मदार इलाके में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, स्क्रैप टायर और इंजन ऑयल ने बढ़ाई मुसीबत

Ajmer : अजमेर के मदार क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में शारदा धर्म कांटे के पीछे एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 4:00 PM IST
ajmer massive fire broke out scrap warehouse madar area creating panic
Ajmer : अजमेर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग। फोटो पत्रिका

Ajmer : अजमेर के मदार क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में शारदा धर्म कांटे के पीछे एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम में रखे स्क्रैप के टायरों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तत्काल इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जानकारी के अनुसार, गोदाम में ट्रकों के खराब इंजन और स्क्रैप के टायर रखे हुए थे। टायरों में लगी आग के कारण आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। वहीं, खराब इंजनों से निकले ऑयल के चलते आग का दायरा और बढ़ गया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान समय रहते गोदाम में मौजूद समरसेबल और मोटर की मदद से भी पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास किए गए।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि गोदाम में रखे सामान को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह कबाड़ का गोदाम अजय जैन का है।

बताया जा रहा है कि अजमेर के मदार नेहरू नगर में स्थित कबाड़ के कई गोदाम हैं। जहां पर आग लगने के हादसे होते रहते हैं।

खबर अपडेट हो रही है

Updated on:
23 Oct 2026, 4:00 PM IST
Published on: