अजमेर

मध्यप्रदेश में मिली अजमेर से लापता किशोरी, RPF ने उज्जैन में ट्रेन से उतारा, फिर क्या हुआ, जानें

Well done Ajmer Police : राजस्थान के अजमेर से गुम हुई किशोरी को पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला। फिर किशोरी को पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया। शाबाश, अजमेर पुलिस।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2025, 9:07 AM IST
Ajmer Missing Girl Found Madhya Pradesh RPF took her off Train in Ujjain Know what happened next

Well done Ajmer Police : अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने संदिग्ध हालात में लापता हुई किशोरी को चौबीस घंटे में ढूंढ निकाला। किशोरी को सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरपीएफ की मदद से मध्यप्रदेश उज्जैन में उतारा गया। जहां से पुलिस मंगलवार को उसको अजमेर ले आई। पुलिस ने उसको परिजन के सुपुर्द कर दिया।

परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से तलाश शुरू की

जानकारी अनुसार 27 अप्रेल शाम को किशोरी के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर सीसीटीवी फुटेज से तलाश शुरू की। देर रात उसकी रेलवे स्टेशन पर मौजूदगी नजर आने पर पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। किशोरी को एक संदिग्ध के साथ जाते नजर आई। उसको हैदराबाद की ट्रेन में चढ़ता देखा गया।

नाबालिग को किशोर गृह भेजा

पुलिस ने जीआरपी व आरपीएफ की मदद से किशोरी की तलाश शुरू की। आरपीएफ ने किशोरी को उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन से दस्तयाब कर लिया जबकि उसके साथ मिले नाबालिग को किशोर गृह भेज दिया।

गेम खेलने से हुई पहचान

पुलिस पड़ताल में आया कि किशोर हैदराबाद का रहने वाला था। दोनों की ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पहचान हुई। वह किशोरी से मिलने अजमेर आ गया। फिर वह किशोरी को लेकर हैदराबाद जा रहा था।

Updated on:
30 Apr 2025, 9:07 AM IST
Published on: