अजमेर

Ajmer Nagar Nigam Result 2026 : अजमेर में भाजपा को लगा बड़ा झटका, निर्दलीय बनेंगे ‘किंगमेकर’, जानें कांग्रेस का हाल

Ajmer Nagar Nigam Result 2026: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है। अब तक उपलब्ध परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने 37 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के खाते में 32 सीटें आई हैं। वहीं 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है।
2 min read
Sep 14, 2026
Ajmer Nagar Nigam Result
Ajmer Nagar Nigam Result (Photo Patrika)

Ajmer Nagar Nigam Result 2026 : अजमेर। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है। परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने 37 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के खाते में 32 सीटें आई हैं। वहीं 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है। ऐसे में नगर निगम में बोर्ड गठन के लिए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है।

अजमेर नगर निगम में बहुमत के लिए 41 पार्षदों की जरूरत होगी। कांग्रेस 37 सीटों के साथ बहुमत से चार सीट दूर है। ऐसे में कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। भाजपा 32 सीटों के साथ कांग्रेस से पांच सीट पीछे है और उसके सामने भी निर्दलीयों को साधने की चुनौती होगी।

निर्दलीयों पर टिका बोर्ड गठन का गणित

चुनाव परिणामों में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला करीबी रहा, लेकिन किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 11 निर्दलीय पार्षद अब किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस यदि चार निर्दलीयों का समर्थन हासिल कर लेती है तो वह बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सकती है। वहीं भाजपा को बहुमत के लिए नौ अतिरिक्त पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में बोर्ड गठन से पहले निर्दलीय पार्षदों के रुख पर सभी की नजर रहेगी।

वार्डविजेतापार्टी
1विनोद डीडवानियाभाजपा
2कमल बैरवाकांग्रेस
3अनामिका शर्माभाजपा
4मोनिका जैनभाजपा
5मंजू देवीभाजपा
6मीनाक्षीभाजपा
7विवेक रावतभाजपा
8कुंदन वैष्णवनिर्दलीय
9मीनाक्षी प्रताप यादवकांग्रेस
10हेमलताभाजपा
11सोफिया कुरैशीनिर्दलीय
12रंजना सोनीभाजपा
13मोहम्मद रिहान खानकांग्रेस
14अजहर खाननिर्दलीय
15आमाद चिश्तीकांग्रेस
16तरुणा गोयलभाजपा
17बलेश गोहिलभाजपा
18लक्ष्मीकांग्रेस
19चंद्रशेखर बालोठियाकांग्रेस
20राजेश शर्माभाजपा
21सुनील मोतियानीकांग्रेस
22गोविंद राजभाजपा
23नीलम सियोताकांग्रेस
24रश्मि हिंगोरानीकांग्रेस
25दुर्गाभाजपा
26सुनील केनकांग्रेस
27विनोद कुमारनिर्दलीय
28गायत्रीनिर्दलीय
29हेमलता खत्री भाजपा
30रितू रावतकांग्रेस
31अंकित गुर्जरभाजपा
32खुशनुमा परवीनकांग्रेस
33मोहम्मद इकरामुद्दीनकांग्रेस
34मंजू शर्माभाजपा
35मोनिकानिर्दलीय
36निहालसिंह शेखावतकांग्रेस
37मदन सिंहनिर्दलीय
38ईश्वर टहलयानीकांग्रेस
39सीमाकांग्रेस
40ज्योति मिश्राभाजपा
41सुनील सिंहभाजपा
42संदीप माकीजानीभाजपा
43काजल यादवकांग्रेस
44पुष्पा राजोरियाकांग्रेस
45ऋषि बंसीवालकांग्रेस
46हेमंत सांखलाभाजपा
47शशि गरवालकांग्रेस
48निर्मल कुमारकांग्रेस
49घनश्याम वर्मानिर्दलीय
50चन्दन सिंहकांग्रेस
51चंद्रकांत पालीवालकांग्रेस
52सतीश बैरवाकांग्रेस
53कैलाश चंद कोमलनिर्दलीय
54प्रीति माहुरकांग्रेस
55विनोद असनानीकांग्रेस
56सुनील गुर्जरनिर्दलीय
57किरण गढ़वालकांग्रेस
58मनीष सेठीकांग्रेस
59बबीता चौहानकांग्रेस
60भावना चौहानकांग्रेस
61मीनाक्षी मीनाकांग्रेस
62पुष्पा जड़ियाकांग्रेस
63उदयवीर सिंहभाजपा
64आशा तुनवालकांग्रेस
65नौरत गुर्जरकांग्रेस
66गणेश चंदकांग्रेस
67नलिनी शर्माभाजपा
68अनीश मॉयलभाजपा
69रश्मि शर्माकांग्रेस
70उमा पंडितभाजपा
71ऋतु रानीभाजपा
72अनुश्रीभाजपा
73गंगाराम सैनीभाजपा
74रूबी जैननिर्दलीय
75रमेश सैलानीभाजपा
76सतीश बंसलभाजपा
77विकास कुमारभाजपा
78हामिद खानकांग्रेस
79कुमार लालवानीभाजपा
80काश्यपी सांखलाभाजपा