अजमेर

Ajmer News : आठवें वेतन आयोग के गठन के ऐलान से कर्मचारी खुशी से झूमे, एक-दूसरे को खिलाई मिठाइयां

Ajmer News : केन्द्र सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग के गठन के ऐलान से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jan 2025, 12:59 PM IST
Ajmer News Eighth Pay Commission Approved Announcement Employees Rejoiced Fed Sweets to each other
फाइल फोटो

Ajmer News : अजमेर में केन्द्र सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग के गठन के ऐलान से रेल कर्मियों में खुशी की लहर है। कर्मचारी नेताओं ने एक दूसरे का मुुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया।

आठवें वेतन आयोग के गठन की लगातार हो रही थी मांग

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष जुबेर अहमद व मंडल सचिव एस.आई.जैकब ने बताया कि एनएफआईआर एवं यूपीआरएमएस रेलमंत्री व केन्द्र सरकार से आठवें वेतन आयोग के गठन की लगातार मांग की थी। हाल ही में एनएफआईआर के महामंत्री डॉ.एम. राघवैय्या ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 7 व 10 जनवरी को पत्र लिखकर आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग को पुन: दोहराया व अन्तरिम राहत की मांग की गई। खुशी जताने वालों में दीपक उपाध्याय, देवीसिंह गुर्जर, बिजयेन्द्र विक्रम सिंह, विनय कुमार, सुशील शर्मा, राकेश चित्तौड़िया, प्रहलाद धाकड़, इन्द्रजीत सिंह राजौरा, इफ्तिखार शेख, चन्द्रभूषण सिंह, सुन्दरेशवर शुक्ला, ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।

रेल कर्मचारियों ने किया स्वागत

केन्द्र सरकार ने कैबिनेट के माध्यम से आठवें वेतन आयोग के गठन के निर्णय का रेल कर्मचारियों ने स्वागत किया है। मण्डल सचिव मोहन चेलानी ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन ने मान्यता के चुनाव में अपने संकल्प पत्र में आठवें वेतन आयोग की मांग को प्रमुखता से उठाया था। आयोग के गठन की मांग के लिए रेल कर्मचारियों ने सभी कार्य स्थलों पर 8 जनवरी को प्रदर्शन भी किया था। आयोग के समक्ष रेल कर्मचारियों के बेहतर वेतन संरचना और कार्यदशा के लिए मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेंगे।

Updated on:
17 Jan 2025, 12:59 PM IST
Published on: