अजमेर

Rajasthan: नवनिर्वाचित सरपंच की जेब से 50 हजार रुपए चोरी, कचौरी खाते वक्त हुई वारदात

राजस्थान में दीपावली की खरीदारी के लिए आए नवनिर्वाचित सरपंच की जेब से अजमेर के नया बाजार में 50 हजार रुपए पार हो गए। जानिए पूरा मामला-
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 11:49 AM IST
sarpanch
Photo- Google Gemini

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में दीपावली की खरीदारी के लिए आए ग्राम पंचायत कासीर के नवनिर्वाचित सरपंच की जेब से नया बाजार में 50 हजार रुपए पार हो गए। गोल प्याऊ स्थित कचौरी की दुकान के बाहर भीड़ के बीच एक युवक उनकी जेब से नोट का बंडल निकालकर भागने लगा।

जेबतराशी का अहसास होते ही सरपंच और उनके साथियों ने शोर मचाया। आसपास के दुकानदार, व्यापारियों ने युवक का पीछा कर दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

कासीर सरपंच भागचंद चौधरी खरीदारी के लिए आए थे अजमेर

भूणाबाय निवासी नाथूलाल चौधरी ने बताया कि कासीर सरपंच भागचंद चौधरी सोमवार को अजमेर आए थे। इस दौरान उनसे मिलने कुछ लोग गोल प्याऊ पहुंचे। कचौरी खाने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक भागचंद की जेब पर झपट्टा मारकर 50 हजार रुपए का बंडल निकालकर भाग निकला।

नया बाजार में जेबतराशी के आरोप में दबोचा गया युवक। Photo- Patrika

सरपंच भागचंद चौधरी ने शोर मचाया, सुनकर दौड़े दुकानदार

जेब से नकदी गायब होने का पता चलते ही सरपंच ने शोर मचाया। बाजार में मौजूद दुकानदार और अन्य लोगों ने युवक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Updated on:
3 Nov 2026, 11:49 AM IST
Published on: