अजमेर

Ajmer: वैध वीजा खत्म, फिर भी 2 साल तक भारत में घूमता रहा नाइजीरियन स्टूडेंट; CID ने किया गिरफ्तार

सीआईडी अजमेर जोन ने ओवर स्टे करने वाले एक नाईजीरिया के युवक को पकड़ा।

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
नाईजीरिया छात्र नजीब इशा लवान।

अजमेर। राजस्थान में अवैध रूप से निवासरत और ओवर स्टे करने वाले विदेशियों को चिन्हित करना जारी है। अभियान के तहत सीआईडी अजमेर जोन ने ओवर स्टे करने वाले एक नाईजीरिया के युवक को पकड़ा। जिला पुलिस की सहायता से युवक को डिटेन्शन सेन्टर अलवर भिजवाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि नाईजीरिया के छात्र नजीब इशा लवान ने भगवंत विश्वविद्यालय एमएससई आईटी में ऑनलाइन प्रवेश लिया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस शहर में 40 से 60 फीट तक चौड़ी होगी 4 सड़क, 3 हजार से अधिक दुकान-मकान अतिक्रमण की जद में

इसने स्टूडेन्ट वीजा प्राप्त किया था। छात्र नजीब 6 सितम्बर 2023 को भारत में आया लेकिन विश्वविद्यालय में उपस्थित नहीं हुआ। वैध वीजा समाप्त होने के बावजद वह बीते दो साल में भारत में विभिन्न स्थानों पर रहा।

किया नियमों का उल्लंघन

साथ ही वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए लगातार ओवर स्टे करता रहा। विदेशी छात्र ने भारत में किसी भी एफआरओ क्षेत्राधिकार में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।

सीआइडी अजमेर जोन की टीम ने सूचनाओं के आधार पर विदेशी युवक को तलाश किया। ओवर स्टे करते हुए वीजा नियमों के उल्लंघन पर छात्र को नाइजीरिया डिपोर्ट किया जाएगा। इससे पहले गृह विभाग ने डिटेन्शन सेन्टर में प्रतिबन्धित करने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

Baran: 2 बच्चों की मां के थे अनैतिक संबंध, पिता के शव के पास मिला सुसाइड नोट, मकान मालिक का बेटा ही था प्रेमी

Updated on:
14 Feb 2026 01:49 pm
Published on:
14 Feb 2026 01:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर