अजमेर

Ajmer News : अजमेर-उत्तर में होंगे 7.65 करोड़ की लागत से विकास कार्य, सड़क-नाली का होगा निर्माण

Ajmer News : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अनुशंसा पर अजमेर-उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2024, 11:43 AM IST
Ajmer-North Development Work will be done at a cost of 7.65 Crores Road and Drain will be Constructed

Ajmer News : राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अनुशंसा पर अजमेर-उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे। इनमें 2 करोड़ की राशि विधायक कोष से खर्च होगी। जबकि 5.65 करोड़ रुपए के काम अजमेर विकास प्राधिकरण कराएगा। नौसर घाटी से कोटड़ा मुख्य मार्ग वाया प्राइवेट बस स्टैंड तक 1.80 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण होगा। प्राधिकरण 3.85 करोड़ की लागत से पंचशील नगर-ए ब्लॉक सहित विभिन्न सड़कों का निर्माण करेगा।

इन जगहों पर होंगे कार्य

विधायक कोष से 2 करोड़ की लागत से लोहागल में अनादि आश्रम के पीछे बरसाती नाले तक, औंकार नगर, लोहागल देवनगर, संत कबीर नगर गली नंबर 1, खरेखडी में नाग पहाड़ की ढाणी वाले मार्ग, बोराज में तालाब शमशान तक व काजीपुरा-अजयसर मार्ग में सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह माकड़वाली में सार्वजनिक सामुदायिक परिसर की चारदीवारी निर्माण व सौन्दर्यीकरण तथा हाथीखेड़ा स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भवन का निर्माण कराया जाएगा।

विकास कार्यों में इनका भी नाम शामिल

इसी तरह फॉयसागर रोड़ राज कॉलोनी, भैरूं चौक से तेजा चौक तक, वार्ड 60 कुन्दन नगर, वार्ड 14 सौदागर मोहल्ला में चौक व नाली निर्माण, वार्ड 1 ज्ञानविहार कॉलोनी के गार्डन का सौंदर्यीकरण, वार्ड 3 गणपति नगर गली नंबर-1, रामनगर डिस्पेंसरी-सांई विहार कॉलोनी गली नंबर-1, वार्ड 6 में सड़क निर्माण, वार्ड 16 चटाई मोहल्ला, टीकम गंज गली, वार्ड 62 नायक बस्ती, घूघरा घाटी-श्रीयादे माता मंदिर तक, इंदिरा कॉलोनी, वार्ड 67 नगीना बाग गली नंबर 2, वार्ड 69 स्थित गजमल गली, वार्ड 69 खजाना गली, वार्ड 71 महावीर उद्यान के चारों ओर सड़क निर्माण व वार्ड 72 स्थित माधव उद्यान में पाथ-वे व सौंदर्यीकरण कार्य होंगे। वार्ड 72 स्थित राजीव कॉलोनी गली नंबर 3 में सड़क-नाली, वार्ड 73 शांतिपुरा व कैलाशपुरी, वार्ड 74 गांधी नगर, आंतेड़ बस्ती में सड़क, वार्ड 77 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चारदीवाकी में ब्लॉक और मरम्मत, श्रीराम विहार कॉलोनी में नाली निर्माण, वार्ड 78 चित्रकूट कॉलोनी, वार्ड 79 द्वारका नगर में सड़क एवं वार्ड 80 ईदगाह कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण कराया जाएगा।

Updated on:
20 Nov 2024, 11:43 AM IST
Published on: