अजमेर

Holiday : अजमेर में सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

School Holiday : अजमेर में सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित। अजमेर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। 9 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने Prediction जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 6:15 PM IST
Ajmer Schools Monday 9 September Holiday Declared Order issued
अजमेर में भारी बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी से स्कूल से वापस आती छात्राएं

School Holiday : अजमेर में सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित। राजस्थान में अजमेर के कलेक्टर लोकबंधु ने रविवार को एक आदेश जारी करके जिले की सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 9 सितंबर काे अवकाश घोषित किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आदेश के अनुसार मौसम विभाग की ओर से जिले में अत्यधिक बरसात एवं बाढ़ की सम्भावना को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यार्थियों का अवकाश स्वीकृत किया है। आदेश के तहत अध्ययन के अलावा शेष कार्य यथावत चलेंगे।

7 सितम्बर का भी स्कूलों में रहा अवकाश

उल्लेखनीय है कि अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए कार्यवाहक कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर गजेंद्र सिंह राठौड़ ने इससे पहले 7 सितम्बर का भी अवकाश घोषित किया था।

यह भी पढ़ें -

9 सितंबर के लिए मौसम विभाग का Prediction

मौसम विभाग का नए Prediction के अनुसार, 9 सितंबर को अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
8 Sep 2024, 6:15 PM IST
Published on: