2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holiday : 17 सितम्बर को इस जिले में रहेगा अवकाश, कलक्टर ने जारी किए आदेश

Holiday News : राजस्थान के इस जिले में 17 सितम्बर यानि मंगलवार को अवकाश रहेगा। कलक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Sep 2024, 12:50 PM IST

Rajasthan There will be a Holiday in this District on 17 September Rajsamand Collector Issued Order

जलझूलनी का मेला (File Photo)

Holiday News : राजस्थान के इस जिले में 17 सितम्बर यानि मंगलवार को अवकाश रहेगा। राजसमंद कलक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। पर लोगों में इसको लेकर नाराजगी है। राजसमंद के चारभुजा में प्रतिवर्ष प्रभु चारभुजानाथ का जलझूलनी का मेला भादवा सुदी एकादशी को आयोजित होता आया है। इसके तहत इस बार भी जलझूलनी का मेला आगामी 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। लेकिन, कलक्टर ने जिले में जलझूलनी के अधिकृत अवकाश की घोषणा 17 सितंबर को की है।

जलझूलनी मेले में महाराष्ट्र से भी आते हैं श्रद्धालु

चारभुजा मंदिर के ट्रस्टी, चोवटिए व भंडारियों में नाथूलाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर, भंवरलाल गोखलावत, दिनेश पंचोली, जगदीश राजावत, मांगीलाल बगड़ावत ने इसको लेकर कलक्टर से जलझूलनी मेले का अधिकृत अवकाश 14 सितंबर को ही घोषित किए जाने की मांग की है। बताया कि जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी को झुलाने का क्रम जिलेभर के गांव-गांव में रहता है। जबकि, चारभुजा जी का जलझूलनी मेला काफी प्रसिद्ध है, जिसमें जिलेभर के साथ ही राज्य के अलावा महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें -

Rajasthan News : 2 अक्टूबर को आवासहीन व्यक्तियों को एक साथ मिलेंगे पट्टे, जिला कलक्टर्स को दिए निर्देश

यह भी पढ़ें -

Good News : किसानों की बल्ले-बल्ले, वर्मी कंपोस्ट इकाई के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपए की सब्सिडी

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़