
जयपुर में झोटवाड़ा पंचायत समिति का श्योसिंहपुरा गांव का दृश्य।
Rajasthan News : जयपुर में झोटवाड़ा पंचायत समिति के श्योसिंहपुरा गांव में नीलू गुप्ता खेत में बिजली पैदा कर रही हैं। नीलू गुप्ता और उनके परिजन ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाकर वे आज बिजली उत्पादक बन गए हैं, ग्रिड के माध्यम से निगम को बिजली बेचकर लाभ कमा रहे हैं। चेयरमैन डिस्कॉम्स तथा जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने शनिवार को झोटवाड़ा पंचायत समिति के श्योसिंहपुरा गांव में पीएम कुसुम कंपोनेंट सी योजना के तहत स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र तथा इससे जुड़े 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का अवलोकन किया। आरती डोगरा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। इसके माध्यम से कृषि उपभोक्ताओं को दिन में बिजली प्रदान की जा सकेगी। उत्पादित बिजली का स्थानीय स्तर पर उपयोग होने से विद्युत की छीजत में भी कमी आएगी।
आरती डोगरा ने यहां सोलर पावर जनरेटर ओरियंटल सेल्स कॉर्पोरेशन की करीब 8 बीघा भूमि पर स्थापित 2.30 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र को देखा। इस जनरेटर की ऑनर नीलू गुप्ता एवम उनके परिजनों ने बताया कि कुसुम योजना का लाभ उठाकर वे आज बिजली उत्पादक बन गए हैं और ग्रिड के माध्यम से निगम को बिजली बेचकर लाभ भी कमा रहे हैं।
यह भी पढ़ें -
नीलू गुप्ता एवम उनके परिजनों ने बताया कि इस संयंत्र को स्थापित करने में उन्हें बैंक से आसानी से ऋण मिल गया और सरकार से लागत का 30 प्रतिशत अनुदान का लाभ भी मिलेगा। इस संयंत्र के माध्यम से इसी साल मई माह में उन्होंने औसतन 5750 यूनिट प्रति दिन तथा पीक टाइम में 30 अप्रेल को 7137 यूनिट बिजली उत्पन्न की। आने वाले समय में टोंक तथा सीकर में भी अनुपजाऊ जमीन पर और सोलर प्लांट लगाने की उनकी योजना है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
8 Sep 2024, 4:10 PM IST
Published on:
8 Sep 2024, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.