15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Video : जयपुर में हर जुबान पर एक सवाल, नाहरगढ़ जंगल में कहां है दूसरा भाई

Nahargarh Mystery : जयपुर के करीब नाहरगढ़ की पहाड़ियों का जंगल पिछले एक सप्ताह से मिस्ट्री बन गया है। बीते रविवार को जयपुर शास्त्रीनगर निवासी 2 भाई ट्रैकिंग के लिए गए थे। पर कुछ देर बाद ही दोनों बिछड़ जाते हैं। एक भाई की लाश मिलती है, पर दूसरा लापता है। अब पुलिस और परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इन दोनों भाइयों के साथ पहाड़ी के बीच में क्या हुआ है?

Google source verification

Nahargarh Mystery : जयपुर के करीब नाहरगढ़ की पहाड़ियों का जंगल पिछले एक सप्ताह से मिस्ट्री बन गया है। बीते रविवार को जयपुर शास्त्रीनगर निवासी 2 भाई ट्रैकिंग के लिए गए थे। पर कुछ देर बाद ही दोनों बिछड़ जाते हैं। दोनों भाई अपने मोबाइल से घर पर फोन कर बताते हैं कि वे अपना रास्ता भटक चुके हैं। उन्हें नहीं पता चल रहा है कि वापस कैसे आएं। घरवाले अलर्ट हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाती है। इस दौरान एक भाई की लाश मिलती है, पर दूसरा लापता है। अब पुलिस और परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इन दोनों भाइयों के साथ पहाड़ी के बीच में क्या हुआ है?