अजमेर

Alert: जैश-ए-मोहम्मद ने दी है धमकी, स्टेशन पर हाई अलर्ट

, एस्केलेटर्स, वेंडर्स की दुकानों पर छानबीन की गई। हालांकि पुलिस ने इसे नियमित अभियान का हिस्सा भी बताया।

2 min read
Sep 17, 2019
high alert in ajmer

आतंकी (trerrorist) संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा देश के विभिन्न शहरों में रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी के चलते हाई अलर्ट (high alert) है। जीआरपी (GRP) ने रेलवे स्टेशन की गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान लगेज स्कैनर, प्लेटफार्म (platform), यात्री प्रतीक्षालय, कैंटीन सहित अन्य जगह तलाशी ली गई। ट्रेन (train) और प्लेटफार्म पर बैठे मुसाफिरों का सामान भी चेक किया गया।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (jesh-e-mohmmad) ने देश के विभिन्न शहरों में रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी है। अजमेर रेलवे स्टेशन (railway station)पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया। रेलवे पुलिस, जीआरपी ने संयुक्त रूप (joint operation) से तलाशी अभियान (search operation) चलाया। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर फस्र्ट क्लास ए.सी, सामान्य प्रतीक्षालय (waiting room), कैंटीन (canteen) की सघन तलाशी (search operation) ली गई। यात्रियों के सामान भी चेक किए गए। इस दौरान उप अधीक्षक जीआरपी विशनाराम, जीआरपी एसएचओ सुशील विश्नाई और अन्य मौजूद थे।

ट्रेन-कोच-टॉयलेट की चेकिंग
जीआरपी (GRP) और रेलवे पुलिस (railway police) ने प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के कोच और टॉयलेट भी चेक किए। श्वान दल भी साथ रहा। इस दौरान यात्रियों (passengers) को अज्ञात वस्तु की तत्काल सूचना देने का आग्रह किया गया। इसके अलावा रेल लाइन (rail line), लगेज स्कैनर (luggage scanner), प्लेटफार्म पर बनी केबिन (cabin), एस्केलेटर्स, वेंडर्स (vendors) की दुकानों पर छानबीन की गई। हालांकि पुलिस ने इसे नियमित अभियान का हिस्सा भी बताया।

पत्रिका कर चुका है स्टिंग
राजस्थान पत्रिका ने पिछले अगस्त में स्वाधीनता दिवस (independance day) से पूर्व रेलवे स्टेशन, दरगाह (ajmer dargah) और पुष्कर (pushkar) में स्टिंग ऑपरेशन (sting) किया था। रेलवे स्टेशन में प्रवेश द्वार पर पर्याप्त जांच नहीं होने, लगेज स्कैनर व्यर्थ संचालित होने और आगंतुकों के बेरोक-टोक प्रवेश जैसे खामियां उजागर की गई थी।

Published on:
17 Sept 2019 09:20 am
Also Read
View All