अजमेर

Article 370: युद्ध चाहता है पाकिस्तान तो करे ख्वाहिश पूरी….

Article 370: बोले लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथ्सन .......अगर पाकिस्तान फिर भारत से युद्ध चाहता है तो वो ख्वाहिश पूरी करने करे, हम भी उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर हैं।

2 min read
Aug 07, 2019
Article 370: युद्ध चाहता है पाकिस्तान तो करे ख्वाहिश पूरी....

रक्तिम तिवारी /अजमेर. अगर पाकिस्तान(pakistan) फिर भारत से युद्ध (War)चाहता है तो वो ख्वाहिश पूरी करने करे, हम भी उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर हैं। यह बात दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथ्सन(Lieutenant General Cherish Matheson) ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। चैरिश मेयो कॉलेज (Mayo college) में विशेष तोप युद्ध जीप के लोकार्पण समारोह में आए थे।


जम्मू-कश्मीर से हटाई गई धारा 370 (Article 370)का नाम लिए बगैर लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश ने कहा कि भारत अपनी आंतरिक और बाह्य सुरक्षा करने में सक्षम है। हमें किसी अंतर्राष्ट्रीय या पड़ौसी मुल्क से सलाह लेने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान अगर देश के आंतरिक मामलों (Internal affairs) में दखलंदाजी के बहाने युद्ध चाहता है, तो इच्छा पूरी करने के लिए स्वतंत्र है। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना युद्ध के लिए तैयार है। पाकिस्तान 1948, 65 और 1971 की लड़ाई में अपनी हार और भारतीय रणकौशल देख चुका है।

पड़ जाएगा अलग-थलग

चेरिश ने कहा कि कश्मीर(Kashmir) का राग अलापना वाला पड़ैासी देश केवल युद्ध की बातें ही करता है। वह आतंकियों के सहारे छुपकर हमले करता रहता है। वास्तव में उनके हुक्मरानों को यह एहसास है, कि भारत से युद्ध किया तो वैश्विक और आर्थिक स्तर पर उन्हें जबरदस्त नुकसान होगा। 1971 की लड़ाई में उसके सैनिकों (soldiers) के हाल से सारी दुनिया वाकिफ है। हिंदुस्तान अपनी देश की सीमाओं की सुरक्षा में सक्षम है। सेनाएं किसी भी आपात स्थिति (emergency situation)से निबटने और हालात को काबू करने में सक्षम है।

जुड़ेगा कोर्स में सगतसिंह का पाठ
लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश ने कहा कि जनरल सगत सिंह ने बांग्लादेश की आजादी और भारत-पाक युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। वे राजस्थान (Rajasthan)के हीरो हैं। हम इस वर्ष उनकी जन्मशती मना रहे हैं। राजस्थान सरकार से सेना ने जनरल सगत सिंह की जीवनी पर स्कूल पाठ्यक्रम में पाठ जोडऩे का आग्रह किया है। इस पर सरकार सहमत हो गई है।

Watch More:Article 370 : दरगाह में मांगी जम्मू कश्मीर में अमन शांति की दुआ

Published on:
07 Aug 2019 11:31 am
Also Read
View All