अजमेर

अंकल को मदद लेना पड़ गया भारी, खाते में 90 हजार की सेंधमारी

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2019, 1:09 AM IST
atm card change in ajmer, cheater withdraw 90 thousand
अंकल को मदद लेना पड़ गया भारी, खाते में 90 हजार की सेंधमारी

अजमेर. रामगंज थाना क्षेत्र में दो शातिरों ने एटीएम में पैसे निकालने गए एक बुजुर्ग का कार्ड बदलकर खाते से 90 हजार रुपए निकाल लिए।

पुलिस के अनुसार सियाराम नगर निवासी जीवणलाल राणा गत दिनों रामगंज चुंगी चौकी रिलायंस मार्केट के पास स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर रकम निकालने गए। जीवण लाल ने जैसे ही मशीन में कार्ड लगाया वहां मौजूद दो युवकों ने कहा अंकल आप कार्ड सही नहीं लगा रहे हैं, हम आपकी मदद करते हैं। युवकों ने जीवणलाल से कार्ड ले लिया। इस बीच युवकों ने कार्ड बदल दिया और कहा कि आपका पिन बदल गया है। इसके बाद जीवणलाल वहां से चले गए। कुछ देर बाद उन्हें खाते से 40 हजार रुपए निकलने का मैसेज मिला लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन फिर पचास हजार रुपए निकलने का मैसेज मिला। इसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर संपर्क किया, तो पता चला कि शातिरों ने उनके खाते से 90 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया। शातिरों ने खाते में कुछ हजार रुपए ही छोड़े।
लेना पड़ा उधार

जीवणलाल को परिवारिक कार्य से बाहर जाना था। उन्हें पैसे की सख्त जरूरत थी। लेकिन खाते में पैसे कम होने के कारण उन्हें अपने मकान मालिक से पैसे उधार लेने पड़े।

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए अब एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालेगी। इस संबंध में रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
12 May 2019, 1:09 AM IST
Published on: