अजमेर

अजमेराइट्स के लिए खुशखबरी, अजमेर में बनने जा रहा है खूबसूरत उद्यान जहां कर सकेंगे आप सैर-सपाटा

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 8:50 PM IST
beautiful garden is developing in ajmer for ajmerites
अजमेराइट्स के लिए खुशखबरी, अजमेर में बनने जा रहा है खूबसूरत उद्यान जहां कर सकेंगे आप सैर-सपाटा

अजमेर. स्मार्ट सुभाष उद्यान इस माह के अंत में आमजनता को उपलब्ध होगा। नगर निगम ने 30 सितम्बर को इसके उद्घाटन की योजना बनाई है। शहर के बीचोबीच स्थित इसउद्यान का आनन्द लोग परिवार के साथ ले सकेंगे। सुभाष उद्यान को चारबाग शैली में विकसित किया गया है। इसके निर्माण पर हृदय तथा स्मार्ट सिटी के तहत 13 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। उद्यान में सभी सविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

उद्यान में बोटिंग के लिए बनाए गए जिगजैग पॉंड में बारिश का पानी भर चुका है। जल्द ही इसमें बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। उद्यान में लगाए गए फाउंटेन चालू हो गए हैं। यहां लगाया गया एक फाउंटेन 20 फुट तक पानी ऊ पर फेंकेगा। यह सडक़ से ही नजर आ जाएगा। सोमवार को फाउंटेन की टेस्टिंग की गई। फाउंटन के साथ ही उद्यान में सेंट्रल कैनाल भी आकर्षण का केन्द्र होगी।

लगाई हैरिटेज लाइट्स
उद्यान की लाइटिंग व्यवस्था पर ही करीब तीन करोड़ रुपए खर्च किए गए है। उद्यान की सुरंदता बढ़ाने के लिए हैरिटेज लाइटें भी लगाई गई है। पूर्व में उद्यान में पानी भर जाता था लेकिन अब इसमें मिट्टी डालकर इसका ग्राउंड लेबल ऊंचा किया गया है तथा पूरे उद्यान में डे्रनेज सिस्टम डाला गया है।

बच्चों को मिलेगी ट्रेन की सुविधा
उद्यान में बच्चों के टॉय ट्रेन का ट्रैक बन कर तैयार हो गया है। इसके अलावा झूले भी लगाए गए है। कुछ झूलों का इस्तमाल नि:शुल्क किया जा सकेगा।

योगा पार्क के साथ ओपन जिम
उद्यान में साईकिलिंग, जॉगिंग तथा वाकिंग के लिए तीन ट्रेक बनाए गए हैं। उद्यान में योगा पार्क बनाया गया है। योगासन की मूर्तियों का निर्माण कार्य जारी है। ओपन जिम का निर्माण भी हो चुका है। यहां सुबह शाम नि:शुल्क व्यायाम किया जा सकेगा।

उद्यान में छाई हरियाली
नगर निगम ने यहां 130 बड़े पौधे तथा 30 हजार के करीब छोटे पौधे व फूल लगाते हुए हरियाली विकसित की है। दिल्ली, हरियाणा तथा बैंगलोर से छोटे बड़े पौधे मंगवाए गए है। पौधों की नसर्री भी बनाई गई है।संचालन का ठेका अगले माह नगर निगम सुभाष उद्यान के लिए संचालन के लिए अगले माह ठेका देगा। सुभाष उद्यान की सुरक्षा, पार्क का मेंटीनेंस,पार्किग, कैफेटेरिया, झूले, टॉय ट्रेन, बोटिंग आदि का संचालन ठेकेदार ही करेगा। उद्यान में प्रवेश के लिए 5 रुपए का टिकट लेना होगा। मॉर्निग व ईवनिंग वॉक के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Published on: