अजमेर

बायो मेडिकल वेस्ट की राजस्थान के इस शहर में है ये हालत , अधिकारी चुप रह कर देख रहे तमाशा

प्राइवेट चिकित्सा संस्थान छोड़ सरकार चिकित्सालयों, डिस्पेंसरियों में ही बायो मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2018, 12:31 PM IST
bio medical wastage creating problem for people in ajmer

अजमेर . प्राइवेट चिकित्सा संस्थान छोड़ सरकार चिकित्सालयों, डिस्पेंसरियों में ही बायो मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण नहीं हो पा रहा है। कहीं में वेस्ट डाला जा रहा तो कही नगर निगम व अन्य कचरा संग्रहण वाले टेम्पो, ट्रेक्टर में बायो मेडिकल वेस्ट को गिरा कर इतिश्री की जा रही है। इस गंभीर लापरवाही के बावजूद आज तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ सरकारी डिस्पेंसरियों में नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में बायो मेडिकल वेस्ट डालना अभी भी बंद नहीं हुआ है। अजमेर के वैशालीनगर की सरकारी डिस्पेंसरी हों चाहे शहर की कोई अन्य डिस्पेंसरी सभी में यही हालात है। बायो मेडिकल वेस्ट में काली, पीली, नीली सभी थैलियों में संग्रहित बायोमेडिकल वेस्ट को इसमें डाला जा रहा है।

शहर में बायोमेडिकल वेस्ट की तथाकथित कंपनी की ओर से नियमित वाहन व संग्रहण नहीं करने के चलते कुछ प्राइवेट लैब का वेस्ट भी सामान्य कचरे में जा रहा है। इन्हें सर्वाधिक खतरा निगम की ओर से घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारी, कचरा डिपो पर खाली करने वाले लोग, डंपिंग यार्ड में कचरे से कबाड़ ढूंढने वाले मासूम गरीब बच्चों एवं महिलाओं, कबाड़ की दुकानों पर काम करने वाले लोगों के लिए बायो मेडिकल वेस्ट संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो सकता है। भारत सरकार ने बायोमेडिकल (मैनेजमेंट एण्ड हैंडलिंग) रुल्स 1998 पारित किया है जो कि उन सभी लोगों पर लागू होता हौ जो ऐसे बायोमेडिकल कचरे को इकठ्ठा करने, उत्पन्न करने, प्राप्त करने में, ट्रांसपोर्ट, डिस्पोस करते हैं या उनसे संबंधित डील करते हैं।

इन संस्थानों पर है लागू नियमयह नियम अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, डिस्पेंसरी, पशु संस्थान, पैथोलोजिकल लैब और ब्लड बैंक पर लागू होता है। यहां तक कि ऐसे संस्थानों के लिए उनके पास इसके निराकरण के लिए उचित व्यवस्था का सर्टिफि केट होना चाहिए्, अगर किसी के पास यह सर्टिफि केट नहीं मिलता है तो हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा।

Published on: