12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीखना चाहते हैं देश भर की बोलियां, आइए यहां होगी अनोखी शुरुआत

यूजीसी देवनागरी लिपि विभाग में उन बोलियों को संरक्षित करेगा, जिनकी कोई निर्धारित लिपि नहीं है।नए विभाग के प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 1 Jan 2018, 10:01 AM IST

dialects departments in all universities

dialects departments in all universities

देश के सभी विश्वविद्यालयों में अब देवनागरी लिपि विभाग खोला जाएगा। इस विभाग में स्थानीय और प्रादेशिक स्तर की उन बोलियों का संरक्षण होगा, जिनकी कोई निर्धारित लिपि नहीं है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से प्रस्ताव मांग लिए हैं। सत्र 2018-19 में इसकी शुरुआत होगी।

देश में सैकड़ों वर्षों से स्थानीय, प्रादेशिक स्तर पर कई बोलियां प्रचलित हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी और राजस्थान से पूर्वोत्तर तक लोग इन बोलियों में संवाद करते हैं। कई बोलियां ऐसी हैं, जिनकी कोई तयशुदा लिपि नहीं है। यह स्थानीय जरूरत और परस्पर बातचीत का माध्यम हैं।

अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के चलते वक्त के साथ कई प्राचीन बोलियां लुप्त हो रही हैं। लिहाजा यूजीसी ने इन बोलियों को संरक्षित करने का बीड़ा उठाया है। देवनागरी लिपि बनेगी माध्यम बोलियों को संरक्षित रखने के उ²ेश्य से यूजीसी ने देवनागरी लिपि को आधार बनाया है। इसके लिए सभी केंद्रीय, राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों और इनके समकक्ष संस्थानों में देवनागरी लिपि विभाग स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। यूजीसी देवनागरी लिपि विभाग में उन बोलियों को संरक्षित करेगा, जिनकी कोई निर्धारित लिपि नहीं है। विश्वविद्यालयों से नए विभाग के प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं।

हिन्दी का आधार है देवनागरी

देवनागरी लिपि मूलत: हिन्दी भाषा का आधार है। यह बहुत विस्तृत और प्राचीन लिपि है। हिन्दी भाषा को समृद्ध और वैश्विक बनाने में इसका अहम योगदान है। देश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में हिन्दी विभाग हैं। ऐसे में यूजीसी ने देवनागरी लिपि विभाग के माध्यम से स्थानीय, क्षेत्रीय और प्रादेशिक बोलियों को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। लोग ना केवल बोलियों को जान और सीख सकेंगे। बल्कि अपनी भाषा को भी सुधार सकेंगे।

देश में प्रचलित बोलियां.....

मारवाड़ी, मेवाड़ी, ढूंढाडी, खैसरी, गमती, निमाड़ी, बंजारी, धंधुरी, कौरवी खड़ी बोली, पोआली, लरिया, भोजपुरी, मैथिली, मगही, गिलगिती, किश्तवाड़ी, लहंदा, पोंगुली, भुजवाली, धेनकनाल, किसनगैंजिया, मुल्तानी, कच्छी, कोंकणी, हलवी, कमारी, कटिया, कटकारी, शिओनी, भुइया, चकमा, राजवंशी, सरकी खडिय़ाठार और अन्य

देश में उच्च शिक्षण संस्थान

राज्य स्तरीय यूनिवर्सिटी-784

केंद्रीय विश्वविद्यालय-47

कॉलेज-40-45 हजार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी-22

अध्ययनरत विद्यार्थी-करीब 6.5 करोड़

(स्त्रोत-यूजीसी)