अजमेर

Ajmer Smart City- बर्ड पार्क के लिए आठ और लेक फ्रन्ट डवलपमेंट के लिए आई 10 कम्पनियां

स्मार्ट सिटी ने खोले टेंडर : बर्ड पार्क व लेक डवलपमेंट का काम जल्द होगा शुरू

less than 1 minute read
Aug 12, 2019
Ajmer Smart City
Ajmer Smart City

अजमेर. आनासागर किनारे बहु प्रतीक्षित बर्ड पार्क बनाए जाने की योजना अब जल्द ही साकार होगी। स्मार्ट सिटी के तहत आनासागर के किनारे बना जाने वाले बर्ड पार्क के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने टेंडर जारी कर दिए है। इस पर 1.17 करोड़ रूपए खर्च होंगे। बर्ड पार्क बनाने के लिए 8 कम्पनियों ने रुचि दिखाई है।

स्मार्ट सिटी ने इसके टेंडर खोलने के साथ टेक्निकल वैलुएशन किया जा रहा है। बर्ड पार्क के लिए नगर निगम अजमेर विकास प्राधिकरण से खसरों की जानकारी लेने के साथ ही एनओसी पहले ही ले चुका है।

सागर विहार के पास आनासागर में से ही मिट्टी निकालकर मिनी आईलैंड बनाए जाएंगे। पक्षियों के ठहरने व घोसला बनाने के लिए पेड़ के स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। बर्ड पार्क में पानी के अंदर वाक-वे बनाया जाएगा। वाच टावर टावर भी बनाया जाएगा। यहां से पक्षियों को देखा जा सकेगा। बर्ड पार्क में कैफेटेरिया भी होगा। लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी।

खर्च होंगे 8.25 करोड़ रुपए
पुष्कर रोड पुरानी विश्रामस्थाली के पास लेक डवलपमेंट फ्रंट के लिए विकास के लिए भी टेंडर जारी खोले गए हैं। इसके लिए 10 कम्पनियां सामने आई हैं। इस कार्य पर 8.25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। लेक फ्रंट डलवपमेंट के तहत पुरानी विश्रामस्थली को विकसित करते हुए सघन पौधारोपण किया जाएगा। यहां बड़े व छायादार पौधे लगाए जाएंगे जिस पर पक्षी बैठ सकेंगे तथा आश्रय बना सकेंगे। यहां पाथ- वे बनाए जाएगा तथा विश्राम स्थली के स्ट्रक्चर को डेकोरेटिव किया जाएगा।

Updated on:
12 Aug 2019 12:09 am
Published on:
12 Aug 2019 06:01 am