अजमेर

BJP के इस दिग्गज नेता ने किया राममंदिर के साथ, राजस्थान में भाजपा सरकार बनने दावा, धारा 370 पर दिया ये बयान

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 12:53 PM IST
Feature image

अजमेर।

चुनावी सरगर्मी के बीच बीजेपी के राष्ट्रिय सचिव और उत्तराखंड के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर और राजस्थान में बीजेपी की सरकार को लेकर बयान दिया। रावत बुधवार को राजस्थान दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में पूजन किया। इस दौरान पत्रिका से हुई बातचीत में उन्होंने प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का भी दावा किया।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का कहना है कि राम मंदिर निर्माण का एजेंडा भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है। इस पर कोर्ट में तो विचार विमर्श हो ही रहा है। लेकिन राम मंदिर जरूर बनेगा। उनके धारा 370 को लेकर पूछे गए सवाल पर राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह ने कहा कि इस पर भी एक कार योजना चल रही है।

राजस्थान प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर तीरथ सिंह ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर राजस्थान में निश्चित तौर से भाजपा की ही सरकार बनेगी । राष्ट्रीय महासचिव तीरथ सिंह रावत बुधवार को पुष्कर पहुंचे वहां उत्तराखंड धर्मशाला में विश्राम किया। इसके बाद उन्होंने पुष्कर सरोवर का पूजन किया तिगर टीवी से विशेष बातचीत में तेजा सिंह रावत ने कहा कि मोदी जी के विकास कार्यों को लेकर 2019 में दो तिहाई बहुमत केंद्र सरकार लेकर आएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर केंद्र में भाजपा का शासन स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि चारों तरफ हर हर मोदी हर हर मोदी दिखाई दे रहा है। भाजपा का देश में कोई विकल्प ही नहीं है। केंद्र सरकार की कई जनहितकारी योजनाएं चलाई गई है। आम लोगों को राहत दिलाई गई है इसी के आधार पर 2019 के चुनाव में पुनः केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार बनेगी राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह ने पत्रिका को बताया कि राजस्थान के दौरे पर आए हैं अभी छत्तीसगढ़ भी गए हैं और राजस्थान में निश्चित तौर पर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी इसमें कोई संशय नहीं है।

Published on: