अजमेर

पूरे शहर में चर्चा में हैं बीजेपी के ये नेता

पूर्व उप सभापति सोमरत्न आर्य पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

2 min read
Jul 01, 2019
BJP leaders Somaratna arya news
पूरे शहर में चर्चा में हैं बीजेपी के ये नेता

अजमेर. नगर परिषद के पूर्व उप सभापति पर लगे छेड़छाड़ के आरोप को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। सोमवार को क्रिश्चियगंज थाना पुलिस ने नाबालिग लडक़ी के बयान लिए। साथ ही अपार्टमेंट और अन्य स्थानों का मौका-मुआयना किया। मामला उच्च स्तरीय होने से पुलिस सभी एंगल से छानबीन में जुटी हुई है।

नगर परिषद के पूर्व उप सभापति और शहर भाजपा उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य पर नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में क्रिश्चियनगंज थाना जांच में जुटी हुई है। सोमवार को पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए। साथ ही कोटड़ा स्थित अपार्टमेंट का मौका-मुआयना किया। मालूम हो कि नाबालिग के पिता ने 30 जून को आर्य के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें उसकी बेटी से छेड़छाप का आरोप लगा गया है। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

कई संस्थाओं से जुड़े हैं आर्य
पूर्व उप सभापति सोमरत्न आर्य शहर की कई संस्थाओं से जुड़े हैं। वे सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद संस्थाओं में पदाधिकारी भी हैं। भाजपा शहर उपाध्यक्ष होने के नाते उनका सियासी कद भी है। उन्होंने 2015 में पार्षद का चुनाव लड़ा था, जिसमें वे पराजित हो गए थे।

पूरे शहर में चर्चा

आर्य के खिलाफ दर्ज मामला शहर में चर्चित हो गया। सोमवार को सुबह से शाम तक कांग्रेस और भाजपा सहित आमजन और संगठनों के पदाधिकारी इसको लेकर चर्चा करते रहे। यह मामला काफी दिन से चर्चा में था। इस मामले में पीडि़ता के पिता और आर्य के बीच मारपीट की बात भी सामने आई है। आर्य की सियासी पृष्ठभूमि के चलते नाबालिग और उसके परिजन ने कई दिन तक कानूनी कार्रवाई नहीं की थी।

इनका कहना है
पीडि़ता के बयान लेने के साथ-साथ मौका-मुआयना किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

दिनेश कुमावत, थाना प्रभारी क्रिश्चियनगंज

Published on:
01 Jul 2019 05:48 pm