अजमेर

Rajasthan-election 2018 : बोले भाजपाध्यक्ष सैनी…बूथ पर करें फोकस, यही है पार्टी की जीत का फार्मूला

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 09, 2018
bjp focus on election
bjp focus on election

अजमेर.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही बूथ जीतते हैं। बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता जीत का आधार होते हैं। हर कार्यकर्ता को अपने बूथ की पोलिंग का लक्ष्य निर्धारित करना हैं। बूथ पर भाजपा के लिए 65 प्रतिशत मतदान कराने के लक्ष्य के साथ चुनाव की तैयारी करनी हैं।

सैनी अजमेर दक्षिण विधानसभा शहर जिला अजमेर की ओर से भजन गंज स्थित टोरंटो पैलेस में आयोजित नवशक्ति सम्मलेन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में दक्षिण विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष व उनकी बूथ समितियोंं के सदस्य उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि तटस्थ मतदाताओं की सूची तैयार कर उन्हें अपने साथ जोडकऱ काम करें। प्रतिदिन सूचियों का अध्ययन व प्रत्येक बूथ पर एक घंटा साथ बैठकर बूथ की परिस्थितियों के अनुसार कार्य करने को कहा ।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला व बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने कहा कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य जनता व कार्यकर्ताओं की मांग अनुसार कराए गए हैं। अब बूथ समिति के कार्यकत्र्ताओं को उन विकास कार्यों को लेकर बूथ के हर घर तक पहुंचना है।

कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष अरविन्द याद, जिला उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल,उपमहापौर संपत सांखला, विस्तारक सीताराम, मंडल अध्यक्ष बलराज कच्छावा, सोहन शर्मा, मुकेश खिंच, राजेश घाटे व समिति पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Published on:
09 Nov 2018 09:28 am