अजमेर

भाजपा ने कांग्रेस से 7.25 प्रतिशत अधिक वोट हासिल किए लेकिन न जिला प्रमुख बना सकी न उप जिला प्रमुख

भाजपा को कांग्रेस से मिले 49 हजार 485 अधिक वोट निर्दलियों को एक फीसदी वोट भी नहीं मिला नोटा तीसरे नम्बर पर रहा

2 min read
Dec 17, 2020
Bjp

भूपेन्द्र सिंह

अजमेर.जिला परिषद चुनाव में जिले के ग्रामीण मतदाताओं ने सत्ताधारी कांग्रेस पर विपक्षी भाजपा BJP को तरजीह दी। इसी का नतीजा रहा कि भाजपा को कांग्रेस Congres से 49 हजार 485 अधिक वोट(50.52) वोट vote मिले। जिला परिषद चुनाव में कुल 6 लाख 82 हजार 553 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। देखा जाए तो कुल मतदाताओं में से आधे से अधिक यानी 3 लख 44 हजार 847 ने भाजपा को वोट दिया। इसी का नतीजा रहा कि भाजपा जिला परिषद के 32 में 21 वार्ड जीतने में कामयाब रही। इसके बावजूद भाजपा ने तो जिला प्रमुख district head बना सकी और न उप जिला प्रमुख deputy district chief। उप जिला प्रमुख के लिए तो भाजपा उम्मीदवार भी नहीं उतार सकी। जिला प्रमुख के पद पर कांग्रेस समर्थित सुशील कंवर पलाड़ा का काबिज हैं तो वहीं उप जिला प्रमुख के पद भाजपा से बागी हगामी लाल ने जीत हासिल की। कांग्रेस को 43.27 प्रतिशत वोट मिले। वह 2 लाख 95 हजार 362 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रही। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आरएलपी को 9 हजार 609 वोट (1.41) प्रतिशत मिले। निर्दलीय को निर्दलीय को 6 हजार 467 वोट (0.95 प्रतिशत) वोट मिले। बीएसपी को 3 हजार 619 वोट(0.53 प्रतिशत) मिले।

तीसरे नम्बर पर रहा नोटा,मिले 22668 वोट

चुनाव में प्रमुख दलों भाजपा व कांग्रेस ने जम कर वोट हासिल किए वहीं बसपा,रालोपा व निर्दलीय भी जनता के वोट लेने में कामायाब रहें। वहीं प्रमुख दलों व अन्य प्रत्याशियों के नकारते हुए 22 हजार 668 हमतदाताओं ने नोटा का विकल्प भी चुना। जिला परिषद चुनाव में नोटा को तीसरा विकल्प बन कर तीसरे स्थान पर रहा 3.32 प्रतिशत मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का विकल्प चुना।

वार्ड 15 में 1159, वार्ड 6 में 1111, वार्ड 7 में 1095 वोट नोट को डाले गए। नोटा का सर्वाधिक उपयोग मतदाताओं ने वार्ड 9 व 8 में किया है। वार्ड 9 में 1910 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। इस वार्ड में हार-जीत का अंतर केवल 39 वोट ही रहा है। जबकि वार्ड 8 में 1827 मतदाओं ने नोट को वोट दिया।

किस वार्ड में कहां पर नोटा

वार्ड 1 में 791 वोट नोटा को मिला। इसी तरह मेे 2 में 254, 3 में 339,4 में 767,5 में 976,10 में 765,11 में 586,12 में 359,13 में 263,14 में 403,16 में 554,17 में 394,18 में 448,19 में 803, 20 में 354,21 में 796,22 में 478,23 में 442,24 में 964, 25 में 357,26 में 398,27 में 959, 28 में 754,29 में 579, 30 में 441, 31 में 512 तथा वार्ड 32 में नोटा को 821 वोट मिले।

Published on:
17 Dec 2020 09:39 pm
Also Read
View All