Rajasthan Budget 2026 Announcement: राजस्थान विधानसभा में बुधवार को 2026-27 का बजट पेश होगा जिस पर राज्य के बेरोजगार युवाओं की खास नजरें टिकी हैं। बजट में बड़ी संख्या में नई भर्तियों की घोषणा होने की उम्मीद है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है।
विधानसभा में राजस्थान का बजट बुधवार को पेश होगा। Rajasthan Budget 2026 में अन्य घोषणाओं के अलावा नई भर्तियों का ऐलान सबसे अहम होगा। इससे राज्य के लाखों अभ्यर्थियों सहित राजस्थान लोक सेवा आयोग की गाड़ी रफ्तार से दौड़ेगी।
आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं-साक्षात्कार अंजाम देता है। भर्तियां कार्मिक विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद मिलती हैं।
वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को 2026-27 का बजट करेंगी। इसमें करीब 1 से 1.25 लाख भर्तियों की घोषणा होने की उम्मीद है। खासतौर पर चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्कूल व्याख्याता, कृषि, आयुर्वेद, तकनीकी शिक्षा सहित अन्य भर्तियां अहम होंगी। इसके अलावा कार्मिक विभाग से आरएएस 2025-26 की भर्ती मिलने की उम्मीद है।