अजमेर

देशभर की कैडेट्स करेंगी अरावली की पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग

ऑल इंडिया गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन का आयोजन, अजमेर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी करेंगी भ्रमण
less than 1 minute read
Nov 05, 2019
Cadets from all over the country will trek to the Aravali hills
अरावली पहाडिय़ों की शृंखला

अजमेर. देशभर के विभिन्न एनसीसी निदेशालय से सम्बद्ध एनसीसी कैडेट्स मंगलवार से अरावली की पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग करेंगी। यह आयोजन 22 नवंबर तक होगा।। एनसीसी निदेशालय राजस्थान और एनसीसी महानिदेशालय विभिन्न राज्यों की कैडेट्स को ऑल इंडिया गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन में यह अवसर देगा।

जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कनीनिका ठाकुर ने बताया कि बीते नौ साल से अखिल भारतीय गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन का आयोजन हो रहा है। ग्रुप कमांडर कर्नल वी. के. बांगरवा के निर्देशन में इस वर्ष भी 5 से 22 नवंबर तक ट्रेकिंग चलेगी। कायड़ विश्राम स्थली में एनसीसी कैडेट्स का मुख्य कैंप बनाया जाएगा। ट्रेकिंग में जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों की १ हजार कैडेट्स और १७ एनसीसी निदेशालयों के अधिकारी शामिल होंगे। कैडेट्स अपने-अपने प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगी।

समझें पर्यावरण और अजमेर की महत्ता

गल्र्स कैडेट पुष्कर घाटी में नाग पहाड़, तारागढ़ और नारेली पर ट्रेकिंग करती हैं। इस दौरान उन्हें ख्वाजा साहब की दरगाह, पुष्कर, सोनीजी की नसियां, पृथ्वीराज चौहान स्मारक, नारेली और तारागढ़ का भ्रमण कराया जाता है। इसका मकसद देश भर से आने वाली कैडे्टस को साहसिक अभियान से जोडऩे के अलावा पर्यावरण और अजमेर की महत्ता से रूबरू कराना है।

Published on:
05 Nov 2019 07:17 am