अजमेर

हाइवे पर मची चीख पुकार : डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत इतने लोग घायल

जेठाना सिक्सलेन पुलिया के ऊपर बुधवार को तेज गति में एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 9:35 PM IST
car accident on highway one man died eight badly injured
हाइवे पर मची चीख पुकार : डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत इतने लोग घायल

मांगलियावास. जेठाना सिक्सलेन पुलिया के ऊपर बुधवार को तेज गति में एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई, वही कार में सवार 8 जने घायल हो गए। घायलों को ब्यावर के अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जेठाना सिक्सलेन पुलिया के ब्यावर की तरफ उतार पर सोमवार सुबह 11.30 बजे अजमेर की तरफ जा रही कार पुलिया के ऊपर से गुजर रही थी। इस दौरान एक गड्ढे में जमा पानी अचानक उछलकर कार के शीशे पर आ गया। जिससे चालक को कुछ भी दिखाई नहीं दिया और कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई। इससे कार चालक संजय खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 8 जने घायल हो गए।

सूचना पर मांगलियावास पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान उधर से जा रहे पुलिस अधीक्षक राजेंद्र चौधरी, थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण, दीवान मोहनलाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी चौधरी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा मांगलियावास पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
वही कार में सवार कोमल भी गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई जिसे बाद में ब्यावर से अजमेर जेएलन रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिया पर जाम लग गया, जिससे वाहनों की कतारें लग गई। इसी दौरान जेठाना अंडरब्रिज में वाहनों के फंसने से मौके पर दोनों तरफ जाम के हालात हो गए। पुलिस ने कार से घायलों को निकाले जाने के बाद कार को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

यह हुए घायल

जोधपुर के बावड़ी निवासी प्रेम बलिहान पुत्र ओमाराम मेघवाल, जोधपुर के सुवटिया कॉलोनी शरावटी मस्जिद निवासी रुखसार पत्नी फारुख खान, जोधपुर के मेडिकल सर्किल रेलवे कॉलोनी निवासी दिव्या पुत्री मदन लाल राजपूत, भैरू बाग जैन मंदिर के सामने निवासी कोमल सोलंकी पुत्री माधु लाल, जालोरी गेट निवासी कुणाल भाटी पुत्र राजेंद्र भाटी, शिवम माहेश्वरी पुत्र राजेंद्र कला माहेश्वरी, जोधपुर के जालोरी गेट हनुमान टेंपल निवासी गणेश कुमार पुत्र भीकाराम कुमार, नागौरी गेट निवासी संजय खान पुत्र यासीन खान घायल हुए।

Published on: