
किसानों की लौटी खोई मुस्कान, जमकर हुई बारिश से खेतों आई फिर से बहार
केकड़ी . यहां दो दिन से जारी बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। बारिश का सिलसिला मंगलवार को देर रात में शुरू हुआ जो बुधवार शाम तक चलता रहा। इस दौरान लोगों ने कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश का लुत्फ उठाया। बारिश के बाद भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़कों पर पानी बहने से लोगों को आवागमन में दिक् कतें हुई। बारिश से सापण्दा रोड, बोहरा कॉलोनी, तेलियान मोहल्ला, राजपुरा रोड, डोराई का रास्ता, काजीपुरा, भट्टा बस्ती सहित कई कॉलोनियों में पानी भर गया।
बुधवार को खाद-बीज की दुकानों पर किसानों की भीड़ नजर आई। कृषि सूत्रों के अनुसार खेतों में नमी कम होने के साथ ही उपखण्ड क्षेत्र में बुवाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। केकड़ी में बुधवार सुबह 8 बजे तक 25 मिमी बारिश दर्ज की गई।खाद-बीज की विक्री बढ़ीसरवाड़. यहां बुधवार को रह-रहकर बादल बरसे। इसके चलते लोगों को इस बार अच्छी बारिश होने का अहसास हो रहा है।
सुबह 6.30 से 7 बजे तक आधा घंंटा बादल झमाझम बरसे। इससे सड़कों पर पानी बह गया। विजयद्वार से सब्जी मंडी सड़क, चमन चौराहा व स्कूल रोड पर पानी जमा रहा। शिव सागर में पानी की आवक शुरू हो गई है। किसानों ने खाद-बीज आदि की खरीदारी शुरू कर दी है। इसके चलते विक्रेताओं के यहां खासी भीड़ रहने लगी है।किसान मूंग, उड़द, मक्का, बाजरा, कपास, तिल्ली आदि की बुवाई में जुट गए।
Updated on:
27 Jun 2018 09:01 pm
Published on:
27 Jun 2018 09:01 pm
