सीबीएसई ने दी है दसवीं पूरक परीक्षा के तहत सुविधा।अंकों की गणना के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी की जंची की उत्तर कॉपी की प्रति के आवेदन 5 और 6 अगस्त को कर सकेंगे।
अजमेर
सीबीएसई (cbse) की दसवीं (10th class) की पूरक परीक्षा-2019 (supplementary exam) में शामिल विद्यार्थियों का अंक गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना जारी है।
सीबीएसई मुख्य के अलावा पूरक परीक्षा में भी बारहवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को अंकों की गणना (re-totalling) और जंची हुई उत्तर कॉपी (copy) की प्रति लेने की सुविधा देता है। इसके तहत दसवीं के विद्यार्थी अंक गणना, जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति और पुनर्मूल्यांकन (Revalution facility) करा सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक अंकों की गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई तक किए जा सकेंगे। विद्यार्थियों को 500 रुपए प्रति विषय फीस (fees) देनी होगी। अंकों की गणना के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी की जंची की उत्तर कॉपी की प्रति के आवेदन 5 और 6 अगस्त को कर सकेंगे। इसके लिए प्रति विषय 500 रुपए फीस देनी होगी। अंक गणना और जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी (students) पुनर्मूल्यांकन भी करा सकेंगे। इसके लिए 8 और 9 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रति प्रश्न (per question)सौ रुपए फीस देय होगी।
बारहवीं की जंची हुई कॉपी के फार्म 1 से
सीबीएसई की बारहवीं (12th class)की पूरक परीक्षा-2019 में शामिल विद्यार्थी जंची हुई कॉपी की प्रति के लिए 1 अगस्त से फार्म भर सकेंगे। अंकों की गणना के लिए आवेदन (online form) करने वाले विद्यार्थी ही जंची की उत्तर कॉपी की प्रति के लिए आवेदन करनेक के पात्र होंगे। आवेदन 1 और 2 अगस्त तक कर सकेंगे। अंक गणना और जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन भी करा सकेंगे। इसके लिए 5 और 6 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
बोर्ड ने 24 जुलाई तक अंक गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी थी।