अजमेर

CBSE: सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई में, स्कूल को करना होगा ये खास काम

दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स की होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा। टाइम टेबल हो चुके हैं अपलोड।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2019, 8:14 AM IST
cbse compartment exam 2019
cbse compartment exam 2019

अजमेर. सीबीएसई ने बारहवीं और दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन भरवाने जारी हैं। एक हजार रुपए विलंब शुल्क केकर स्कूल 29 मई तक विद्यार्थियों की सूची (एलओसी) अपलोड कर सकेंगे।

प्रतिवर्ष मुख्य परीक्षा में कम नंबर आने पर विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री योग्य घोषित किया जाता है। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे पखवाड़े में होती हैं। अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 11 हजार 117 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 7385 छात्र और 3732 छात्राएं हैं। दसवीं में 8256 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य माना गया है। इनमें 6062 छात्र और 2194 छात्राएं हैं। इनमें नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल हैं।

मालूम हो कि इस बार दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं में अजमेर, नई दिल्ली, प्रयागराज, देहरादून, तिरुवनंतपुरम, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी और पंचकुला रीजन में करीब 31 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 जुलाई को होगी। दसवीं की विषयवार पूरक परीक्षा 10 जुलाई तक चलेगी।

सूची अपलोड करने की तिथियां (सीबीएसई के अनुसार)
1000 हजार रुपए विलम्ब शुल्क-29 मई तक
5 हजार रुपए विलम्ब शुल्क-30 मई से 5 जून

Published on: