अजमेर

CBSE: 9 जून तक बताएं होम परीक्षा सेंटर के बारे में

विद्यार्थी 1 से 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षाएं अपने गृह जिले में दे सकेंगे।
2 min read
Jun 08, 2020
cbse home center exam
cbse home center exam

अजमेर.

सीबीएसई के बारहवीं और दिल्ली रीजन के दसवीं के विद्यार्थी अपने गृह जिले में परीक्षाएं दे सकेंगे। इसके लिए मंगलवार तक विद्यार्थी और स्कूल परस्पर संपर्क कर परीक्षा केंद्र बदलाव की सूचना दे सकेंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर बताया था कि कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते कई विद्यार्थी अपने गृह जिलों में चले गए हैं। वे फिलहाल अपने परीक्षा केंद्रों वाले जिलों में नहीं है। ऐसे विद्यार्थी 1 से 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षाएं अपने गृह जिले में दे सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज द्वारा जारी पत्र के अनुसार स्कूल और विद्यार्थी मंगलवार तक परीक्षा केंद्रों के बारे में सूचना दे सकेंगे। स्कूल 11 जून तक विद्यार्थियों से संकलित सूचना को अपलोड कर सकेंगे।

Read More: RPSC: करें थोड़ा सा इंतजार, जल्द सामने होगा एग्जाम और इंटरव्यू कलैंडर
भरें प्राध्यापक भर्ती के ऑनलाइन फार्म, 7 जुलाई तक मौका

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में विषयवार 22 प्राध्यापकों (विद्यालय) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन सोमवार भरने शुरू हो गए हैं। परीक्षा राज्य के जिला/संभाग मुख्यालयों पर कराने का फैसला आयोग करेगा।

लॉकडाउन के चलते राज्य में भर्तियों, परीक्षाओं और साक्षात्कार का दौर थमा हुआ था। हाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्मिक विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने कहा। इसके तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (विद्यालय)भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन सोमवार सुबह से भरने शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 7 जुलाई तक आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।

इन विषयों के लिए आवेदन
राजनीति विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, धर्मशास्त्र, यजुर्वेद, सामान्य दर्श, जैन दर्शन और न्याय दर्शन

Published on:
08 Jun 2020 07:15 am