अजमेर

cbse :दसवीं और बारहवीं के परिणाम की तैयारी में जुटे सभी रीजन

30 लाख 96 हजार 771 विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हैं।

less than 1 minute read
Jun 28, 2020
cbse region

अजमेर.

सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजों की तैयारियों में जुट गया है। देश के सभी रीजन में दसवीं की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। जबकि बारहवीं की बकाया परीक्षाओं में आंतरिक मूल्यांकन में मिले श्रेष्ठ अंक को लिया जाएगा।

सीबीएसई की बारहवीं के 29 विषयों और केवल दिल्ली रीजन में दसवीं के कुछ विषयों के पेपर 1 से 15 जुलाई तक होनी थीं। सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका के बाद दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। देश में 30 लाख 96 हजार 771 विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हैं।

रीजन जुटे परिणाम तैयार करने में
अजमेर, नई दिल्ली, प्रयागराज, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, पंचकुला, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट रीजन में दसवीं की कॉपियों की जांच हो चुकी है। अब बारहवीं के बकाया पेपर में आंतरिक मूल्यांकन के अंक दिए जाने हैं। शनिवार-रविवार को भी आवश्यक स्टाफ को बुलाकर कामकाज कराया जा रहा है। ताकि 15 जुलाई तक नतीजे घोषित किए जा सकें।

Published on:
28 Jun 2020 07:32 am
Also Read
View All