6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: इंजीनियरिंग कॉलेज को मिला ये खास सर्टिफिकेट

आर्थिक सहायता करने वाले भामाशाहों और दानदाताओं को आयकर में छूट मिलेगी।

2 min read
Google source verification
engineering college

engineering college

अजमेर.

इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या को आयकर विभाग ने धारा 80 जी के तहत छूट का प्रमाण पत्र जारी किया है। इससे कॉलेज में आर्थिक सहायता करने वाले भामाशाहों और दानदाताओं को आयकर में छूट मिलेगी।

प्राचार्य डॉ. उमाशंकर मोदानी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने शासी परिषद की बैठक ली थी। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज को दानदाताओं और भामाशाहों से सहयोग लेने और आयकर विभाग में धारा 80 जी में मिलने वाली छूट के लिए आवेदन करने को कहा था। कॉलेज ने इस वर्ष जनवरी में आयकर विभाग में आवेदन किया। विभाग ने धारा 80 जी के तहत आयकर छूट संबंधित प्रमाण पत्र जारी किया है।

कॉलेज ने लिया है सहयोग
कॉलेज ने सत्र 2019-20 में दानदातओं से सहयोग लिया है। हनुमान सहाय गर्ग के सहयोग से जल मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। पी पी माहेश्वरी ने 2 लाख रुपए मूल्य का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया है। लायंस क्लब के सहयोग से एमसीए विभाग में 20 कंप्यूटर टेबल प्रदान की गई थी। आर्थिक सहयोग के लिए प्रेरित करने वाले संकाय सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

READ MORE: College Education: प्रथम वर्ष में प्राप्तांकों पर मिलेगा प्रवेश, हटाया परसेंटाइल फार्मूला

सीबीएसई 15 जुलाई तक जारी करेगा दसवीं-बारहवीं के नतीजे

अजमेर. सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई तक जारी होंगे। बोर्ड दसवीं का परिणाम कॉपियों के मूल्यांकन के अनुसार घोषित करेगा। जबकि बारहवीं के विद्यार्थियों को तीन आंतरिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। हालांकि उन्हें परफॉरमेंस सुधारने के लिए परीक्षा देने का अवसर भी दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि बारहवीं के विद्यार्थी चाहें तो परफॉरमेंस सुधारने के लिए स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा दे सकते हैं।

सीबीएसई ने बारहवीं के 29 विषयों और केवल दिल्ली रीजन में दसवीं के कुछ विषयों के पेपर 1 से 15 जुलाई तक कराने का फैसला लिया था। कई परिजनों ने कोरोना संक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। इसके आधार पर बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित करने फैसला लिया। बोर्ड ने परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन को लेकर निर्देश जारी किए हैं। रद्द परीक्षओं के अंक तीन सबसे अच्छे नंबर वाले विषयों के आधार पर मिलेंगे। मालूम हो कि दसवहीं और बारहवीं में 30 लाख 96 हजार 771 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।