अजमेर

CBSE: Marks बढ़े तो होगी खुशी, वरना टेंशन ही टेंशन

इसके लिए प्रति प्रश्न सौ रुपए शुल्क लिया गया। फीस नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से दी गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2019, 7:14 AM IST
cbse
cbse exam 2019

अजमेर. सीबीएसई के बारहवीं के विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवदेन किए। यह सुविधा उन्हें शनिवार तक ही मिली थी। अब उनकी नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं।

सीबीएसई प्रतिवर्ष बारहवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को अंकों की गणना, पुनर्मूल्यांकन और जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति लेने की सुविधा देता है। अंकों की गणना और जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति लेने वाले विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन कराने का विकल्प दिया गया था। पुनर्मूल्यांकन के आवेदन शनिवार तक किए गए। इसके लिए प्रति प्रश्न सौ रुपए शुल्क लिया गया। फीस नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से दी गई।

दसवीं के विद्यार्थियों के लिए सुविधा

अंकों की गणना के लिए आवेदन करने वाले दसवीं के विद्यार्थी की जंची की उत्तर कॉपी की प्रति ले सकेंगे। इसके लिए प्रति विषय 500 रुपए फीस ली गई। इसके आवेदन भी शनिवार तक लिए गए।

अब अंक गणना और जंची हुई कॉपी की प्रति के लिए आवेदन करने वाले दसवीं के विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन करा सकेंगे। आवेदन 28 और 29 मई को किए जा सकेगे। इसके लिए प्रति प्रश्न सौ रुपए शुल्क देना होगा। फीस नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से दी जा सकेगी।

Published on: