29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, कीजिए इस नौकरी के लिए आवेदन

आयोग ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 May 2019, 8:44 AM IST

forensic science

forensic science

अजमेर.

प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस साल का पहली भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन फार्म 24 मई से भरने शुरू होंगे।

आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं कराता है। साल 2018 में आयोग को 18 हजार से ज्यादा भर्तियां मिली थीं। कलैंडर के अनुसार इनकी परीक्षाएं जारी हैं। अब आयोग ने साल 2019 का पहली भर्ती विज्ञापन जारी किया है।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भर्तियां
आयोग ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला जयपुर में विभिन्न पदों की भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (डॉक्यूमेंट डिवीजन) में एक पद, केमिस्ट्री डिवीजन में एक पद, फिजिक्स डिवीजन में चार पद, बैलेस्टिक्सि डिवीजन में 1 पद, बायलॉजी डिवीजन में चार पद, सेरोलॉजी डिवीजन में तीन पद, टॉक्सिीकोलॉजी डिवीजन में चार पद, फोटो डिवीजन में 1 पद, नारकोटिक्स डिवीजन में 3 पद और आर्सन एन्ड एक्सप्लोजिव डिवीजन में 1 पद शामिल है। ऑनलाइन आवेदन 24 मई से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 12 जून को रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

एमबीसी-ईडब्लूएस की सूचना बाद में
आयोग ने राजस्थान फॉरेन्सिक साइंस सेवा नियम 1979 के तहत वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पद के लिए विज्ञापन जारी किया। इसमें सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी पदों के वर्गवार आरक्षित पदों का ब्यौरा दिया गया है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस), अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) के आरक्षित पदों की सूचना शामिल नहीं है। आयोग ने साफ किया है, कि विभाग से प्राप्त कुल रिक्त पदों में कमी या वृद्धि की जा सकती है।