29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर खाता हैं बैंक में हो तो जाइए सावधान, वरना हो सकता है ये हाल

ठगी का शिकार होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है।पीडि़त को तत्काल पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 22 May 2019, 8:14 AM IST

online bank fraud

online bank fraud

अजमेर.

शहर में ऑन लाइन ठगी का शिकार होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बढ़ते साइबर क्राइम से पुलिस भी परेशान है। बीते चौबीस घंटे में अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक युवती और महिला को ठग ने ऑन लाइन ठगी का शिकार बनाया। पुलिस ने पीडि़ताओं की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

केस-1
धोलाभाटा निवासी राधादेवी ने शिकायत दी कि उसके बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए निकल गए। वह रविवार को एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे। उसने एटीएम से खाते का बैलेंस देखा तो उसमें सिर्फ 49 हजार रुपए निकले जबकि उसने दिसम्बर 2018 में खाते का बैलेंस देखा तब 2 लाख 3 हजार रुपए थे। वह रविवार को पांच हजार रुपए खाते से निकालने पहुंची तो खाते में देखकर होश उड़ गए।

केस-2
दूसरा मामला बिहारीगंज से है। बिहारीगंज निवासी सवारिया शर्मा पुत्री राजेश शर्मा ने अलवर गेट थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि शनिवार रात को उसके मोबाइल पर मैसेज आए। मैसेज में उसके बैंक खाते से दस, दस और पांच हजार रुपए यानी तीन बार में 25 हजार रुपए निकाल लिए। मैसेज देखकर उसने बैंक में मालूम किया तो 25 हजार रुपए खाते से निकाले गए थे।

तुरन्त करें पुलिस से संपर्क
ऑनलाइन ठगी के मामले साइबर क्राइम में आते हैं। पीडि़त को तत्काल पुलिस से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा बैंक अधिकारियों से भी संपर्क करना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति को अपना पासवर्ड, आधार कार्ड नंबर या पिन नंबर नहीं बताना चाहिए।