8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोले देवनानी..पांच महीने से सरकार गायब, अजमेर को हुआ ये नुकसान

बीसलपुर बांध पर निर्भर है जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

2 min read
Google source verification
vasudev devnani

vasudev devnani

अजमेर. पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने राजस्थान सरकार पर गंभीर जल संकट से जूझ रहे अजमेर में पेयजल व्यवस्था की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जलदाय विभाग अजमेर शहर में 72 घण्टे से पेयजल आपूर्ति का दावा कर रहा है परन्तु क्षेत्रवासियों को पीने योग्य पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जलदाय विभाग के दावे के विपरित कई स्थानों पर तो 4 से 5 दिन के अन्तराल से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

संवेदनहीनता का परिचय

देवनानी ने कहा कि ऐसी भीषण जल संकट की स्थिति में भी राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीनता का परिचय दे रही है। बीसलपुर बांध में पानी की कमी से अजमेर में उत्पन्न पेयजल संकट से निपटने के लिए जलदाय विभाग द्वारा तैयार कन्टिनजेन्सी प्लान के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट आवंटित नहीं किया जा रहा जबकि आचार संहिता के दौरान भी जयपुर के लिए बीसलपुर बांध से अतिरिक्त पानी लाने के लिए 288 करोड़ सरकार ने मंजूर किये है।

सरकार का कोई ध्यान नहीं

उन्होंने राज्य सरकार पर अजमेर की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जयपुर को पहले से ही अजमेर से अधिक पानी दिया जा रहा है तथा जयपुर में पेयजल के अन्य स्त्रोत भी स्थित है जबकि अजमेर की पेयजल व्यवस्था पूर्णत: बीसलपुर बांध पर निर्भर है जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

बहुत कम पेयजल आपूर्ति

उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति की कमी से अजमेरवासी परेशान हो रहे है और जलदाय विभाग का यह हाल है कि खराब हेण्डपम्प सुधारने के लिए भी पर्याप्त टीम नहीं हे। विभाग 10.15 दिन में भी खराब हेण्डपम्प नहीं सुधार पा रहा है। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर में अन्तिम छोर पर स्थित क्षेत्र वैशालीनगरए पंचशीलए हरिभाउ उपाध्याय नगरए फायसागर रोडए नागफणीए इदगाह आदि क्षेत्र में जलदाय विभाग के दावे के विपरित बहुत कम पेयजल आपूर्ति हो रही है।