
rajasthan board 12th arts
अजमेर.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले जारी किए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होनी है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन इससे पूर्व ही सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम जारी करने के प्रयासों में जुटा है। इस परीक्षा के लिए 5 लाख 76 हजार 835 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
हो चुका उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
शिक्षा बोर्ड ने 15 मई को सीनियर सैकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम जारी किया था। यह परिणाम पिछले साल के मुकाबले लगभग एक सप्ताह पूर्व जारी किया गया था। कला वर्ग का परिणाम भी इसी तर्ज पर पिछले साल की तुलना में लगभग एक सप्ताह पूर्व जारी करने की कवायद शुरू हो गई है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
अंक भी बोर्ड कार्यालय आ चुके
विद्यार्थियों के अंक भी बोर्ड कार्यालय आ चुके हैं। परिणाम को भी लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। हालांकि आगामी दो दिन तक सीनियर सैकंडरी परीक्षा कला वर्ग का परिणाम जारी होने की संभावना नहीं है। अगर परिणाम तैयार हो गया तो संभवत: 21 या 22 मई को जारी कर दिया जाएगा।
Published on:
19 May 2019, 5:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.