अजमेर

CBSE: कॉपी चैकिंग में रखना होगा ये ध्यान, वरना होगी मुश्किलें

समें कोताही बरतने पर बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई और स्कूल की सम्बद्धता निरस्त करेगा।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2020, 8:08 PM IST
cbse exam 2020
cbse exam 2020

अजमेर.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) से सम्बद्ध स्कूल शिक्षकों को ढंग से कॉपियां जांचने के साथ-साथ परीक्षा संचालन में सहयोग देना होगा। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं (anual exam) के चलते निर्देश जारी किए हैं।

दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड से जुड़े सभी स्कूल को इसमें सहयोग देना होगा। नियम 13, उपनियम 4 के अनुसार सभी स्कूल को परीक्षाओं (examination) के दौरान आवश्यक फर्नीचर और संसाधन जुटाने होंगे। इसके अलावा बोर्ड की आवश्यकतानुसार कॉपियों के मूल्यांकन (evaluation of copy) के लिए स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों को शिक्षकों को ड्यूटी पर भेजना होगा। इसमें कोताही बरतने पर बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई और स्कूल की सम्बद्धता निरस्त करेगा।

टाइम टेबल हो चुका है जारी
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं परीक्षा के टाइम टेबल (time table) जारी कर चुका है। सभी स्कूल में प्रायोगिक परीक्षा जारी हैं। टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाएं (exams) 15 फरवरी से शुरू होंगी। अप्रेल तक परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। सीबीएसई के अजमेर, नई दिल्ली, पंचकुला, गुवाहाटी, प्रयागराज, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरुवंतपुरम,बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट रीजन में दसवीं और बारहवीं के करीब 32 लाख नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थी 2019 की परीक्षा देंगे।

यह दिए बोर्ड ने निर्देश
-परीक्षा पोर्टल पर नवीं से बारहवीं कक्षा के सभी शिक्षकों का पंजीयन
-कॉपी मूल्यांकन के लिए ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों को तत्काल रिलीव करना
-संबंधित शिक्षकों की स्कूल कार्यों में अन्यत्र नहीं लगाएं ड्यूटी
-सीबीएसई के मूल्यांकन पूर्व प्रशिक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति

बहुत खास है यह खबर, 20 जनवरी तक कर लें ये काम

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2016 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया है। अभ्यर्थियों को 20 जनवरी तक विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराना जरूरी होगा।

Published on: