अजमेर

cbse: 10 जुलाई तक चलेंगी सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षा

cbse: बारहवीं की परीक्षाएं हो चुकी हैं खत्म। दसवीं की परीक्षा हैं जारी।
less than 1 minute read
Jul 06, 2019
cbse supplementary exam
cbse supplementary exam

अजमेर

सीबीएसई की दसवीं कीसप्लीमेंट्री परीक्षाएं जारी हैं। परीक्षाएं अजमेर सहित देश के विभिन्न रीजन में चलेंगी। बारहवीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं।

अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 11 हजार 117 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 7385 छात्र और 3732 छात्राएं हैं। दसवीं में 8256 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य माना गया है। इनमें 6062 छात्र और 2194 छात्राएं हैं। इनमें नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा देश में प्रयागराज, दिल्ली, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, देहरादून, पंचकुला, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम रीजन में भी परीक्षाएं जारी हैं। बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 2 जुलाई को खत्म हो चुकी हैं। दसवीं की विषयवार पूरक परीक्षा 10 जुलाई तक चलेगी।

परिणाम भी आएंगे जल्दी
पिछले साल तक सीबीएसई 16 जुलाई से सप्लीमेंट्री परीक्षाएं शुरु करता था। यह परीक्षाएं 25-26 जुलाई तक चलती थीं। इनके परिणाम अगस्त के दूसरे पखवाड़े तक घोषित किए जाते थे। इस बार परीक्षाएं जुलाई के शुरुआत में ही कराई जा रही हैं। ऐसे में परिणाम भी जुलाई अंत या अगस्त के पहले पखवाड़े तक जारी किए जाएंगे।

Published on:
06 Jul 2019 08:14 am